यह रहस्यमयी प्रकाश क्या है ? कोलकाता के आसमान प्रकट हुआ है, Video देखिए
कोलकाता और आसपास के इलाकों में गुरुवार को शाम में आसमान में एक रहस्यमयी रोशनी ने सबको चौंका दिया है। वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह क्या चीज है ?

Mysterious light in the sky:पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आसपास के कुछ शहरों, झारखंड के कुछ इलाकों और यहां तक कि ओडिशा के कुछ जिलों में गुरुवार की शाम चंद मिनट के लिए आसमान में एक बहुत ही रोशनी वाला चमकदार प्रकाश का स्रोत दिखाई पड़ा। यह रहस्यमयी चीज क्या थी? क्या इसका एलियंस से कोई कनेक्शन था या फिर यह किसी खगोलीय घटना की वजह से नजर आ रहा था या फिर अग्नि-5 मिसाइल के परीक्षण की वजह से हुआ? इसको लेकर जितनी मुंह उतनी बातें सुनाई पड़ रही हैं। बहरहाल, सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हो रहा है।
यह रहस्यमयी प्रकाश क्या है ?
कोलकाता में गुरुवार की शाम आकाश में थोड़ी देर के लिए एक रहस्यमयी प्रकाश ने लोगों को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करके सवाल पूछे जा रहे हैं। झारखंड के धनबाद जैसे शहरों से भी यह रहस्यमयी रोशनी देखे जाने के दावे किए जा रहे हैं। पूछा जा रहा है कि आखिर आसमान में इतनी चमकदार चीज क्या थी, जो दो से पांच मिनट तक लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रही। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। क्या यह किसी उल्का पिंड की रोशनी थी या कोई सैटेलाइट गुजर रहा था या फिर किसी मिसाइल का प्रकाश था।
रहस्यमयी प्रकाश का स्रोत क्या था ?
कुछ सोशल मीडिया पोस्ट पर दावा किया जा रहा है कि यह प्रकाश शाम के 5.50 से 5.55 के बीच दिखाई पड़ा था। कोलकाता और धनबाद के अलावा ऐसी ही आसमानी रोशनी बांकुरा, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर, उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना, हावड़ा, हुगली और यहां तक कि ओडिशा के कुछ जिलों में भी देखे जाने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन, अभी तक इस प्रकाश के स्रोत के बारे में कुछ भी ठोस मालूम नहीं हुआ है।
अग्नि-5 मिसाइल तो नहीं थी ?
वीडियो से पता चलता है कि यह प्रकाश स्पॉटलाइट की तरह बढ़ता जा रहा था। संयोग से यह घटना परमाणु क्षमता संपन्न अग्नि-5 ब्लास्टिक मिसाइल के नाइट ट्रायल वाले दिन ही घटी है, जो गुरुवार को ही किया गया है। यह गुरुवार को ही शाम 5.30 बजे ओडिशा स्थित एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लॉन्च की गई है।
5,000 किलोमीटर की रेंज मार करने में सक्षम
रिपोर्ट के मुताबिक यह मिसाइल थ्री-स्टेज सॉलिड फ्यूल्ड इंजन का इस्तेमाल करती है और 5,000 किलोमीटर की रेंज तक बहुत ही बेहतरीन तरीके से पूरी सटीकता के साथ मार कर सकती है।
भारत ने यह परीक्षण ऐसे समय में किया है, जब अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन की सेना की करतूत के चलते दोनों देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ा हुआ है।
लेकिन, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या कोलकाता और आसपास के इलाकों में आसमान में रहस्यमयी रोशनी क्या इसी मिसाइल की वजह से आ रही थी?












Click it and Unblock the Notifications