'ट्विटर पर कॉमेडी होगी कानूनी'-मस्क के दावे पर बोले कॉमेडियन फारूकी, 'रहने दो भाई तुम नहीं आओगे बेल कराने'
एलन मस्क ने जब से ट्विटर को टेकओवर किया है, तब से भारतीय कुछ ज्यादा ही उत्सुक हैं। भारतीयों को उम्मीद है कि मस्क ट्विटर में हेरफेर पर गौर करेंगे। यही उम्मीद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी है। उन्होंने कहा कि आशा करते हैं कि मस्क के आने से ट्विटर पर विपक्ष के मुद्दों को सामान महत्व दिया जाएगा। इसी बीच कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने मस्क के उस दावे में पर टिप्पणी की है, जिसमें उन्होंने कहा कि अब ट्विटर पर कॉमेडी कानूनी होगी। मुनव्वर ने जवाब में ट्वीट किया, "पक्का? नहीं भाई रहने दो तुम नहीं आओगे बेल कराने..."

1 जनवरी को मुनव्वर को कर लिया गया था गिरफ्तार
हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप में मुनव्वर फारूकी को 1 जनवरी, 2021 को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह एक महीने बाद जेल से छूटे थे। उनके शो को अभी भी हिंदू धार्मिक समूहों के विरोध और धमकियों का सामना करना पड़ता है। हिंदू धार्मिक समूहों का आरोप है कि कॉमेडियन अपने शो के जरिए हिंदू धार्मिक भावनाओं का अपमान करते हैं।
पराग अग्रवाल को निकालने पर सबसे पहले इन्होंने दी थी बधाई
ट्विटर के सीईओ के पद से पराग अग्रवाल सहित चार बड़े अधिकारियों को बर्खास्त करने पर सबसे पहले बधाई पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा, लेखक चेतन भगत ने दी थी। वहीं, ट्विटर के अधिग्रहण के बाद मस्क ने अच्छे दिनों की ओर इशारा करते हुए कहा कि चिड़िया अब आजाद हो गई है। इसके बाद उन्होंने घोषणा कि ट्विटर एक कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल के लिए जाएगा और उस काउंसिल से पहले कोई बड़ा कंटेंट निर्णय या खाता बहाली नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कॉमेडी अब ट्विटर पर कानूनी है।
राहुल गांधी ने किया था यह ट्वीट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एलन मस्क को बधाई दी और उम्मीद जताई कि नए नेतृत्व में ट्विटर अभद्र भाषा और फैक्ट चेक के खिलाफ और मजबूती से कार्रवाई करेगा। इसके अलावा उन्होंने अपने खाते के साथ हुई हेराफेरी की एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि नया नेतृत्व सरकारी दबाव में काम नहीं करेगा। साथ ही विपक्ष की बात को भी बराबरी से रखने का मौका देगा।
ये भी पढ़ें- इस चौंकाने वाली वजह से मुनव्वर फारुकी ने छोड़ा सोशल मीडिया, इमोशनल होते हुए फैंस से कहा- 'अपना ख्याल रखना'












Click it and Unblock the Notifications