इस चौंकाने वाली वजह से मुनव्वर फारुकी ने छोड़ा सोशल मीडिया, इमोशनल होते हुए फैंस से कहा- 'अपना ख्याल रखना'
नई दिल्ली: स्टैंड अप कॉमेडियन और कंगना रनौत रियलिटी शो 'लॉकअप' के विनर मुनव्वर फारुकी की फैन फोलोइंग काफी अच्छी है। कॉमेडी के अलावा फैंस मुनव्वर को म्यूजिक वीडियो में भी काफी पसंद कर रहे हैं। अपने अलग अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले मुनव्वर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वो सोशल मीडिया छोड़ने की खबर को लेकर चर्चाओं में हैं, जिससे जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए कॉमेडियन ने सोशल मीडिया छोड़ने के बारे में बताया है।

मुनव्वर फारुकी ने फैंस को दिया सदमा
स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी रियलिटी शो 'लॉक अप' में अपने शानदार सफर के बाद एक घरेलू नाम बन गए। उनके हर काम को फैंस का प्यार मिल रहा है, चाहे वो कॉमेडी हो या फिर म्यूजिक वीडिया या फिर रैप सॉन्ग। फैंस उनके हर अंदाज में पसंद कर रहे हैं। इस बीच मुनव्वर फारुकी ने अपने फैंस को बड़ा झटका देते हुए सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान कर दिया।

वीडियो के जरिए किया सोशल मीडिया को छोड़ने का ऐलान
मुनव्वर फारुकी ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि वो कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया को छोड़ रहे हैं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कितने दिन? उनके इस फैसले के बाद फैंस काफी हैरान और परेशान नजर आ रहे हैं। रविवार को कॉमेडियन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फैंस को सोशल मीडिया छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बताया।

इमोशनल होकर फैंस को बोला Bye
वीडियो क्लिप में फारुकी इमोशनल नजर आ रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा कि , 'हाय दोस्तो, मैं मैं सोशल मीडिया छोड़ रहा हूं,कितने वक्त के लिए पता नहीं, कुछ चल रहा है थोड़ा पर्सनल है कुछ और मत समझना। जो आने वाली वीडियो थी वो टीम के पास है, वो तैयार करके अपलोड कर देंगे, मैंने फाइनल कट भी नहीं देखा है, लेकिन आपको वीडियो पसंद आएगी। अपना ख्याल रखना, बॉय"

इस चौंकाने वाली वजह से छोड़ा सोशल मीडिया
मुनव्वर के इस फैसले की क्या वजह है, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है, हालांकि उन्होंने इसके पीछे निजी कारण बताया है, लेकिन फैन्स ने फारूकी को स्ट्रॉन्ग बने रहने के लिए कहा। एक यूजर ने लिखा कि "हम निश्चित रूप से आपको उन चीजों से उबरने के लिए जगह देंगे जो आपको परेशान कर रही हैं और हम आपकी मानसिक शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा सबकुछ ठीक हो जाएगा भाई।
Signing off🙏 pic.twitter.com/O3UvlzXktL
— munawar faruqui (@munawar0018) October 2, 2022












Click it and Unblock the Notifications