महिलाओं ने ऐसी जगह छुपाया सोना कि बाहर निकालने में भी आई शर्म

ये दोनों महिलाएं मलाशय में सोना छुपाकर कई बार तस्‍करी कर चुकी हैं और हर बार के लिए उन्‍हें 20 हजार रुपए मिलते थे।

मुंबई। महिलाओं द्वारा सोने की तस्‍करी के कई तरीके आपने पढ़े और देखे होंगे, लेकिन इस तरह की तस्‍करी का कोई मामला शायद ही आपने पहले सुना हो। जी हां मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार को दो महिलाओं और एक पुरुष को सोने की तस्‍करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वो अपने मलाशय में सोना छुपाकर ले जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक पकड़ी गई दोनो महिलाएं विधवा हैं और उन्‍होंने ऐसा पहली बार नहीं किया है।

महिलाओं ने ऐसी जगह छुपाया सोना कि बाहर निकालने में भी आई शर्म

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक ये दोनों महिलाएं मलाशय में सोना छुपाकर कई बार तस्‍करी कर चुकी हैं और हर बार के लिए उन्‍हें 20 हजार रुपए मिलते थे। आपको बता दें कि दोनों महिलाओं का नाम सलोचना केशवानी (60) और मोहिनी लालवानी (35) है। कस्‍टम अधिकारियों ने उन्‍हें शक के आधार पर उस वक्‍त रोका जब वे बैंकॉक से मुंबई पहुंची। शुरुआती जांच में तो अधिकारियों को उनके पास से कुछ नहीं मिला तो फिर उन्‍हें मेटल डिटेक्‍टर पर चलने को कहा गया। इसे भी पढ़ें- पुलिसवालों को घूस देकर पत्‍नी संग होटल में रोमांटिक डेट पर गया कैदी, कमरे से हुआ फरार

इस दौरान उनके पास कुछ होने के संकेत मिले। जब अधिकारियों ने दोनों महिलाओं से पूछताछ की तो दोनों ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया। इसके बाद उनका क्लिनिकल टेस्ट करवाया गया जिसमें पाया गया कि दोनों ने मलाशय में 450 ग्राम सोना छिपाया हुआ था जिसकी कीमत 13.65 लाख रुपए थी। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वो मुंबई के उल्‍हासनगर की रहने वाली हैं और अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला के लिए सोने की तस्‍करी करती हैं। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+