पुलिसवालों को घूस देकर पत्‍नी संग होटल में रोमांटिक डेट पर गया कैदी, कमरे से हुआ फरार

हनुमंत सदाशिव पाटिल उर्फ प्रेम हत्या के आरोप में जेल में बंद था। 10 फरवरी को उसने कहा कि उसे पाइल्‍स की समस्‍या है जिसके बाद उसे अस्‍पताल ले जाया गया।

मुंबई। हत्‍या के जघन्‍य आरोप में जेल में बंद एक कैदी हेल्‍थ चेकअप के लिए गया और फरार हो गया। फरार कैसे हुआ, यह जानकर आप भौचक्‍के रह जाएंगे। जी हां आरोप है कि हेल्‍थ चेकअप के लिए जेल से निकले कैदी ने 10 पुलिसकर्मियों को 40 हजार रुपए की रिश्‍वत दी। उसने पुलिसवालों से कहा कि वो अपनी पत्‍नी के साथ रोमांटिक समय बिताना चाहता है। पुलिसवाले मान गए और होटल के एक कमरे में उसे मिलने को भेज दिया। उसके बाद कमरे से वह फरार हो गया।

पुलिसवालों को घूस देकर पत्‍नी संग होटल में रोमांटिक डेट पर गया कैदी, कमरे से हुआ फरार

जानकारी के मुताबिक हनुमंत सदाशिव पाटिल उर्फ प्रेम हत्या के आरोप में जेल में बंद था। 10 फरवरी को उसने कहा कि उसे पाइल्‍स की समस्‍या है जिसके बाद उसे अस्‍पताल ले जाया गया। लेकिन, वहां उसने पुलिस वालों को रिश्वत की पेशकश की और कहा कि वह अपनी पत्नी से होटल में मिलना चाहता है। साथ ही कुछ वक्त गुजारना चाहता है। पुलिसवाले पैसे लेकर मान गए। अंग्रेजी अखबार मिड डे में छपी खबर के मुताबिक सादे वेश में पुलिस वाले होटल के बाहर टहलते रहे और होटल के कमरे से खिड़की फांद पाटिल भाग गया।

तीन घंटे बाद जब उसे लेने पहुंचे तो पुलिसवालों को होश उड़ गए क्योंकि वह वहां था ही नहीं। पाटिल ने इसकी पहले से ही योजना बना रखी थी, इसीलिए होटल में वही कमरा उसने लिया था जिसकी खिड़की से वह भाग सकता था। पुलिस वालों ने इसके बाद अधिकारियों को बताया कि कैदी दवा की दुकान से ही भाग गया है। लेकिन, जब जांच हुई तो पुलिस वालों की बाद झूठी निकली। सभी 10 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही फरार कैदी की तलाश की जा रही है। जबकि, उसकी कथित पत्नी को उसे भगाने में मदद करने के जुर्म में पुलिस ने पकड़ लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+