Covid19 संबंधित मौत के मामलों में शीर्ष पर है मुंबई, जानिए दूसरे नंबर पर है कौन सा शहर?
नई दिल्ली। बीते रविवार का दिन भारत के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण रहा, जब एक सिंगल दिन में पूरे देश से कुल 1682 कोरोनावायरस पॉजिटिव रिपोर्ट की पुष्टि हुई। अकेले राजधानी दिल्ली में सर्वाधिक 293 कोरोनावायरस मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। यह एक दिन में दिल्ली में पाए गए मरीजों की संख्या का दूसरा बड़ा रिकॉर्ड था।

रविवार को दिल्ली में मिले 293 पॉजिटिव मरीजों सेअब दिल्ली में Covid19 मरीजों की कुल संख्या 2918 पहुंच गई है, लेकिन राजधानी दिल्ली से अधिक ध्यान राजधानी अहमदाबाद ने आकर्षित किया है, जहां एक ही दिन में 100 पॉजिटिव मरीज मिलने और 19 संक्रमित मरीजों की मौत ने रिकॉर्ड दर्ज किया है।

रिपोर्ट कहती है कि अहमदाबाद में अब तक नोवल कोरोनावायरस पॉजिटिव कुल 105 की मौत हो चुकी है, जो अब केवल मुंबई पीछे हैं, जहां अब तक कुल 204 मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि मुंबई में स्थिति बेहद भयावह बनी हुई है।

हालांकि इस बीच दुर्भाग्यपूर्ण रूप से अहमदाबाद में पिछले एक सप्ताह में 60 फीसदी से अधिक मौतें हुई हैं। गत 20 अप्रैल के बाद शहर में हुई मौतों की संख्या 67 दर्ज की गई, जो कि इसी अवधि के दौरान मुंबई में हुई मौतों की संख्या से भी अधिक है।

गौरतलब है अहमदाबाद में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 2181 मामलों की पुष्टि हुई है। यह महाराष्ट्र और गुजरात को छोड़कर सभी राज्यों से अधिक है। देश में अभी ऐसे दो राज्य हैं, जहां की स्थिति अहमदाबाद जैसी हैं और वो राज्य हैं राजस्थान और मध्य प्रदेश। राजस्थान में अब तक कुल 41 मौतें हुई हैं जबकि मध्य प्रदेश में 103 मौतें हुई हैं।

पिछले 12 दिनों में गुजरात में मामलों में साढ़े चार गुना वृद्धि देखी गई है
गुजरात राज्य ने पिछले 12 दिनों में 3300 से अधिक मामलों के साथ अपनी संख्या में लगभग साढ़े चार गुना वृद्धि देखी है। यह देश में सबसे ज्यादा मौत की पुष्टि वाले मामलों में से एक है। यह संकेत देता है कि गुजरात में इस बीमारी के वास्तविक प्रसार की जितनी संभावना थी, वहां की स्थिति उससे भी कहीं अधिक भयावह है और यह इसलिए क्योंकि गुजरात पर्याप्त रूप से टेस्टिंग नहीं कर रहा है।

गुजरात ने अब तक केवल 51,091 नमूनों का परीक्षण किया है
बताया जा रहा है कि गुजरात ने अब तक केवल 51,091 नमूनों का परीक्षण किया है, जो महाराष्ट्र की तुलना में आधे से भी कम है। महाराष्ट्र अब तक कुल 1.16 लाख से अधिक परीक्षण कर चुका है। यहां तक कि तमिलनाडु ने 87,000 से अधिक परीक्षण किए हैं, जहां गुजरात की तुलना में काफी कम पॉजिटिव मामले मिले हैं।

रविवार को देश भर में रिकॉर्ड कुल 1682 नए संक्रमणों की पहचान हुई
गत रविवार को देश भर में रिकॉर्ड कुल 1682 नए संक्रमणों की पहचान हुई, जिससे देश में कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या करीब 28000 तक पहुंचने के करीब हो गई है। रविवार के दिन करीब 50 से अधिक लोगों को बीमारी से मरते हुए देखा गया। कोरोनावायरस फैलने के बाद यह दूसरी बार है जब 50 से अधिक मौतों की सूचना एक दिन में रिपोर्ट की गई हैं।

अकेले महाराष्ट्र में देश में सभी मामलों का लगभग 30 फीसदी केस हैं
अब तक रिपोर्टेड देश में सभी मामलों में अकेले महाराष्ट्र में लगभग 30 फीसदी मामला हैं, जहां अकेले रविवार को 440 नए संक्रमित मामले दर्ज हुए, जिससे महाराष्ट्र में पॉजिटिव मरीजों की 8080 तक पहुंच गई जबकि राजस्थान ने रविवार के दिन करीब 165 पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिससे वहां अब कुल मामले 2185 तक पहुंच गए है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications