Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिलहाल ट्रेनों और उड़ानों की बहाली नहीं, जानिए क्या है लॉकडाउन 2 से निकलने की सरकार की योजना?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अभी तक कोरोनो वायरस लॉकडाउन को 3 मई के बाद बढ़ाने की चर्चा शुरू नहीं की है। सूत्रों की मानें तो लॉकडाउन प्रतिबंधों में मिलने वाली संभावित छूट सशर्त होगी। सूत्र के हवाले से कहा गया है कि सरकार के लिए अभी यह संभव नहीं था कि ट्रेन और उड़ान सेवाएं 3 मई के बाद जल्द ही शुरू कर दी जाएं। हालांकि शहर के भीतर यात्रा के लिए अनुमति दी जा सकती है।

lockdown

बताया गया है कि सरकार मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को आम जीवन का हिस्सा बनाने जा रही हैं और घरों से बाहर निकलने के इच्छुक लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर सकती है। सरकार ने अभी तक विवाह और धार्मिक कार्यों के दौरान जुटने वाली भीड़ को अनुमति के लिए कोई योजना भी नहीं बनाई गई है। आवश्यक चीजों की बिक्री वाली दुकानों का संचालन जारी रहेगा, लेकिन उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

lockdown

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए तत्पर सरकार द्वारा देश में विभिन्न क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर मूल्यांकन करने की संभावना है। संभावना व्यक्त की गई है कि सरकार चिन्हित ग्रीन जोन वालों को कुछ छूट दिया जाएगा, जबकि रेड जोन में छूट वहां की स्थिति के आकलन के अनुसार दिया जाएगा।

lockdown

गौरतलब है मुंबई, दिल्ली, नोएडा और इंदौर उन क्षेत्रों में से हैं, जहां सरकार 3 मई के बाद अधिक ध्यान देगी, क्योंकि उपरोक्त शहरों में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हालांकि सरकार की राय है कि भारत में स्थिति का सही विश्लेषण 15 मई के बाद ही किया जा सकता है।

lockdown

मालूम हो, गत मंगलवार को भारत में Covid-19 मामलों ने 18,000 का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 590 हो गई है। महामारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 24 मार्च को दुनिया में सबसे सख्त लॉकडाउन में से एक देश में लागू किया था।

lockdown

हालांकि गत 20 अप्रैल से कुछ प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील दी गई, क्योंकि कठोर उपायों ने देश की अर्थव्यवस्था को काफी पीछे ढकेल दिया है, जिसने भारत के सबसे गरीब तबके को सबसे गंभीर चोट पहुंचाई है।

कर्नाटक और तमिलनाडु गत सोमवार को चौथे और पांचवें राज्य बन गए, जिन्होंने 3 मई तक लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने के विकल्प नहीं चुना और इस मामले केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशानुसार धीरे-धीरे देश को फिर से खोलने और सोमवार से अर्थव्यवस्था को को रीबूट करने जा रही है। जबकि तेलंगाना, पंजाब और दिल्ली ने रविवार को घोषणा की है कि वे लॉकडाउन में कोई ढील नहीं देंगे।

lockdown

हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि नए संक्रमणों की दर कम हो गई है। विशेषज्ञों ने कहा है कि आंकड़ों से बहुत कुछ आंकना मुश्किल है, क्योंकि पिछले पखवाड़े में परीक्षण के विस्तार के बावजूद भारत ने अपनी आबादी का केवल एक सीमित अनुपात का परीक्षण किया है।

यह भी पढ़ें-जानिए, लॉकडाउन के दौरान भारत में कितनी बढ़ी है इंटरनेट की खपत? हैरतअंगेज हैं आंकड़े!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+