VIDEO: रेलवे ट्रैक पर फंसे शख्स की कांस्टेबल ने बचाई जान, एक सेकेंड की देर होती तो ट्रेन के नीचे होता
नई दिल्ली। मुंबई में पुलिस कांस्टेबल ने अहम मौके पर मदद कर रेलवे ट्रैक पर फंसे एक शख्स की जान बचा ली। मामला मुंबई के दाहेसर रेलवे स्टेशन का है। यहां 60 साल के एक शख्स प्लेटफॉर्म से उतरकर कुछ उठाने लगे कि तभी ट्रेन आ गई। इससे वो बुरी तरह से घबरा गए। वहां मौजूद कांस्टेबल ने ऐन वक्त पर उनका हाथ खींचा और जान बचाई। एक सेकेंड का फर्क भी उनके प्लेटफॉर्म पर खींचे जाने और ट्रेन के आने में नहीं रहा।
Recommended Video

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स प्लेटफॉर्म से उतरता है और कुछ उठाने लगता है। वो अपना जूता भी ठीक करता दिखता है। तभी ट्रेन आती है तो वो घबरा जाता है कि प्लेटफॉर्म की तरफ भागे या दूसरी ओर बचे। इस बीच एक कांस्टेबल दौड़ते हुए आकर उसे आवाज लगाता है। किसी तरह वो उसकी जान बचाते हुए प्लेटफॉर्म पर खींचता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार दोपहर की है।
#WATCH | Maharashtra: A constable of Mumbai Police helped a 60-year-old man, who got stuck at a railway track, save his life at Dahisar railway station in Mumbai yesterday. pic.twitter.com/lqzJYf09Cj
— ANI (@ANI) January 2, 2021












Click it and Unblock the Notifications