'मुंबई वाले सड़क पर 'मलंग' हो फालतू का 'हीरोपंती' न करें',टाइगर श्रॉफ-दिशा की FIR पर पुलिस का ट्वीट वायरल
'मुंबई वाले सड़क पर 'मलंग' हो फालतू का 'हीरोपंती' न करें',टाइगर श्रॉफ-दिशा की FIR पर पुलिस का ट्वीट वायरल
मुंबई, 03 जून: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और एक्ट्रेस दिशा पटानी को कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान घूमना महंगा पड़ गया। रयूमर्ड कपल दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कोविड-19 लॉकडाउन और प्रतिबंधों का पालन नहीं करने के लिए मामला दर्ज किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक टाइगर और दिशा बिना किसी वैध कारण के मंगलवार को दोपहर 2 बजे के बाद मुंबई के बैंडस्टैंड प्रोमेनडा में घूमते पाए गए। जिसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद एक ट्वीट किया है, जो वायरल हो गया है। इस ट्वीट में टाइगर और दिशा की फिल्मों के नाम का जिक्र है।

मुंबई पुलिस का तंज- 'मलंग' हो फालतू का 'हीरोपंती' न करें'
दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ पर एफआईआर दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस ने लोगों कोरोना काल में सावधान रहने के लिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती, वॉर और दिशा की फिल्म मलंग का जिक्र है। हालांकि ट्वीट में मुंबई पुलिस ने टाइगर या दिशा पाटनी में से किसी का नाम नहीं लिया है। लेकिन इशारों-इशारों में बता दिया है कि सड़क पर हीरोपंती करना कितना मंहगा पड़ सकता है।
मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ''वायरस के खिलाफ जारी 'वॉर' में बांद्रा की सड़कों पर 'मलंग' बनना दो ऐक्टरों को महंगा पड़ गया। दोनों के खिलाफ बांद्रा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम सभी मुंबई वालों से अनुरोध करते हैं कि फालतू का हीरोपंती ना करें, जो कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा से समझौता कर सकता है।''
Recommended Video

पुलिस ने टाइगर से पूछा- क्यों घूम रहे हो?
दिशा और टाइगर कथित तौर पर अपनी कार में अपने पड़ोस में घूम रहे थे, तभी कुछ पुलिस वालों ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका। टाइगर जहां सबसे पीछे बैठे थे, वहीं दिशा पैसेंजर सीट पर बैठी थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने टाइगर और दिशा सेआधार कार्ड और कुछ अन्य औपचारिकताओं की जांच की, जिसके बाद दोनों चले गए। पुलिस ने टाइगर से पूछा भी था कि आप लोग क्यों बाहर निकले हैं, जिसका टाइगर कोई सटीक जवाब नहीं दे पाए।
बता दें कि महाराष्ट्र में 15 जून तक के लिए लॉकडाउन है। वहीं मुंबई में दोपहर को 2 बजे के बाद बिना किसी कारण घूमने पर पाबंदी है।

मालदीव में छुट्टियां मनाने को लेकर भी टाइगर-दिशा हुए थे ट्रोल
एएनआई ने रिपोर्ट में कहा है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी और अन्य के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के लिए एक एफआईआर दर्ज की गई है। सूत्रों के मुताबिक दिशा और टाइगर जिम के बाद अपनी कार में घूम रहे थे। यह देखना बाकी है कि टाइगर या दिशा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर के बारे में बयान जारी करते हैं या नहीं। इससे पहले, टाइगर और दिशा मालदीव में महामारी के बीच छुट्टियां मनाने के लिए ट्रोल्स के निशाने पर आए थे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications