'जबरन हाथ पकड़ा, kiss करने लगा', मुंबई में कोरियाई YouTuber के साथ छेड़खानी, वायरल हुआ वीडियो
मुंबई के खार में सड़कों पर एक कोरियाई यूट्यूबर महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। कोरियन महिला अपने यूट्यूब के लिए वीडियो बना रही थीं, तब रात करीब आठ बजे के आसपास एक शख्स ने उसे जबरन पकड़ने की कोशिश की थी।
Mumbai Korean YouTuber sexually harassed Video: मुंबई की भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर एक कोरियाई यूट्यूबर का सार्वजनिक रूप से यौन उत्पीड़न किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोरियन यूट्यूबर महिला ने अपने ट्विटर हैंडल Mhyochi (@mhyochi) से भी मुंबई पुलिस से मदद मांगी है। वीडियो में देखा जा रहा है कि एक लड़का जबरदस्ती कोरियन महिला का हाथ पकड़ा और उसे चूमने की कोशिश करने लगा। ये पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। महिला उस वक्त अपने यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो बना रही थी, ये घटना खार में रात करीब आठ बजे हुई।
Recommended Video

कोरियन यूट्यूबर को घसीटते हुए दिखा शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का उसे अपने हाथ से घसीटते हुए अपनी बाइक पर उसके साथ जाने के लिए जबरदस्ती कर रहा है। जबकि महिला विरोध करने के लिए "नहीं, नहीं" कहती हुई दिख रही हैं। इसके बाद वह शख्स उसके करीब आया और उसके दूर जाने पर उसे किस करने की कोशिश करने लगा। महिला मौके से भागने की जद्दोजहद करती नजर आ रही हैं जबकि आसपास के लोग देख रहे हैं।

महिला के दूर जाने के बाद शख्स फिर बाइक से आया
जैसे ही महिला घटनास्थल से दूर जाने लगी, वही आदमी फिर से एक दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया, उसे लिफ्ट देने की पेशकश की। जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में कहा कि उसे लिफ्ट नहीं चाहिए। वो उन्हें अकेला छोड़ दें। इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि सड़क पर कई लोग थे और कई गुजर रहे थे लेकिन एक भी व्यक्ति बीच-बचाव करने या मदद करने के लिए नहीं रुका।

वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने किया शेयर
वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया, जिसने लिखा, "कल रात खार में इन लड़कों द्वारा कोरिया के एक स्ट्रीमर को परेशान किया गया है, जब वह 1000+ लोगों के सामने लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। यह बहुत घिनौना है और उनके खिलाफ कुछ कार्रवाई की जानी चाहिए। ये बचने नहीं चाहिए।''

कोरियन महिला ने मुंबई पुलिस से कही ये बात
महिला ने वीडियो को रिट्वीट करते हुए कहा कि उसने मामले को आगे नहीं बढ़ाने की कोशिश की क्योंकि आरोपी किसी अन्य व्यक्ति के साथ था। महिला ने अपने ट्विटर पर लिखा, ''पिछली रात स्ट्रीम पर, एक आदमी था जिसने मुझे परेशान किया। मैंने अपनी पूरी कोशिश की कि स्थिति को आगे न बढ़ाए और छोड़ दे क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था। कुछ लोगों ने कहा कि इसकी शुरुआत मेरे बहुत दोस्ताना होने और बातचीत में शामिल होने की वजह से हुई है। मुझे स्ट्रीमिंग के बारे में फिर से सोचने पर मजबूर किया गया।''












Click it and Unblock the Notifications