15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा, टीवी ब्रॉडकास्टर ने बदल दिए नियम, ऐतिहासिक होगी सीरीज

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सिर्फ वैभव सूर्यवंशी के नाम की ही गूंज है। महज 15 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके लिए बड़े-बड़े क्रिकेटरों को सालों लग जाते हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके होने मात्र से अब जूनियर क्रिकेट मैचों के प्रसारण के नियम बदलने लगे हैं।

इस बड़े बदलाव की असल पटकथा आईपीएल 2026 में लिखी गई। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वैभव ने रनों की ऐसी बारिश की कि दिग्गज गेंदबाज भी पानी मांगते नजर आए। उन्होंने इस सीजन में 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ कुल 776 रन बनाए। इस चमत्कारी प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात भारतीय क्रिकेट का नया सुपरस्टार बना दिया।

Vaibhav Sooryavanshi

इस बड़े बदलाव की असल पटकथा आईपीएल 2026 में लिखी गई। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए वैभव ने रनों की ऐसी बारिश की कि दिग्गज गेंदबाज भी पानी मांगते नजर आए। उन्होंने इस सीजन में 237.30 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट के साथ कुल 776 रन बनाए। इस चमत्कारी प्रदर्शन ने उन्हें रातों-रात भारतीय क्रिकेट का नया सुपरस्टार बना दिया।

इसी जबर्दस्त प्रदर्शन का इनाम वैभव को श्रीलंका दौरे के लिए 'इंडिया ए' टीम में चयन के रूप में मिला है। भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की 'ए' टीमों के बीच होने वाली यह ट्राई-सीरीज 9 जून से 21 जून 2026 तक खेली जाएगी। इस त्रिकोणीय 50 ओवर के टूर्नामेंट के सभी मुकाबले श्रीलंका के दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले हैं।

ब्रॉडकास्टर्स को दिख गई टीआरपी

आमतौर पर 'ए' टीमों के विकास दौरों को टीवी पर लाइव नहीं दिखाया जाता है। इन मैचों को अक्सर फैंस यूट्यूब पर सिंगल-कैमरा फीड के जरिए देखते थे। लेकिन वैभव सूर्यवंशी के टीम में शामिल होते ही फैंस का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच गया, जिसे देखते हुए बड़े ब्रॉडकास्टर्स ने तुरंत इस सीरीज को बड़े पैमाने पर दिखाने का फैसला किया।

सोनी ने खरीदे राइट्स

भारतीय फैंस की भारी डिमांड को देखते हुए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इस सीरीज के टीवी राइट्स खरीदे हैं। मैच देखने के लिए दर्शक टीवी पर सोनी के चैनल्स और मोबाइल पर सोनी लिव (Sony LIV) ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्रॉडकास्टर्स इस जूनियर सीरीज के प्रोमो और विज्ञापनों में पूरी तरह से वैभव सूर्यवंशी के चेहरे का ही इस्तेमाल कर रहे हैं।

तिलक वर्मा के हाथ में कप्तानी

अगर टीम कॉम्बिनेशन की बात करें, तो इस मजबूत भारतीय टीम की कप्तानी स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा संभाल रहे हैं। वहीं चोटिल रियान पराग की जगह हाल ही में रुतुराज गायकवाड़ को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इन सीनियर चेहरों के बावजूद पूरी सीरीज का मुख्य आकर्षण और केंद्र बिंदु सिर्फ और सिर्फ युवा वैभव सूर्यवंशी बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+