तो भारत का सबसे महंगा शहर बैंगलुरू नहीं मुंबई है
मुंबई। अभी तक आईटी सिटी बैंगलुरू ही अपनी महंगाई के लिए बदनाम था लेकिना ताजा आंकड़े बताते हैं कि भारत का सबसे महंगा शहर बैंगलुरू नहीं मुंबई है। मर्सर के कॉस्ट ऑफ लिविंग सर्वे 2015 में इस बात का खुलासा हुआ है कि मुंबई भारत का सबसे महंगा शहर है। वैसे इस सर्वे में अंगोला की राजधानी लुआंडा को लगातार तीसरे साल दुनिया का सबसे महंगा शहर बताया गया है।
इस सर्वे में भारत के मुंबई शहर को 74वीं पोजिशन मिली है इसके बाद इस लिस्ट में दिल्ली 132वें और चेन्नई 157वें , कोलकाता 193वें पर है। मुंबई में तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है, जिसके कारण वहां रहने की समस्या आ रही है और इस कारण वहां रहना काफी महंगा हो गया है, जो कि एक बड़ा कारण है मुंबई के महंगे होने का।
इसके अलावा तेज आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति और सेवा विस्तार की वजह से भी यह शहर महंगा हो गया है इसलिए अब मायानगरी मे रहने के लिए काफी माया चाहिए, यह बात साबित हो गई है।













Click it and Unblock the Notifications