#BombayProblems : मुंबई की 12 सबसे बड़ी समस्यायें
मुंबई। सलमान खान को हिट एंड रन मामले पर सजा सुनाये जाने के ठीक दूसरे ही दिन ट्विटर पर मुंबई अचानक ट्रेंड होने लगा। हैश टैग है #BombayProblems। सही भी है, ऐसे हैशटैग ही हैं, जो किसी भी शहर की असली समस्याओं को सामने रख सकते हैं।
हजारों ट्वीट्स के बीच हमने सैंकड़ों ट्वीट्स में से 12 ऐसी समस्याओं को छांट कर निकाला है, जो वाकई में मुंबई के लिये खतरे की घंटी से कम नहीं। सबसे आम समस्या जो लोगों ने गिनायी थी, वो थीं झुग्गियां जिनकी वजह से मुंबई की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। मुंबई की खराब ट्रैफिक व्यवस्था, प्रदूषण, पर्यावरण में धूल व रसायन और हर रोड पर कहीं न कहीं खुदा पड़ा होना।
इसके अलावा लोकल ट्रेन में जरूरत से ज्यादा भीड़ से भी लोग परेशान हैं। खैर श्रीवतसन @IamSrivatsanV लिखते हैं, "डर के आगे जीत है, दादर के आगे सीट है।"
वहीं मीडिया खबर लिखता है, "मुंबई तुम्हारा नाम क्या बदला तुम भी बदल गयी।अब तुम पाषाण की तरह हो।अपनी फूटपाथ पर गरीबों को कुत्ते की मौत देती हो।"
मुंबई की 12 समस्याएं देखें स्लाइडर में-

50 फीसदी प्रॉस्टीट्यूट्स HIV पॉजिटिव
एड्स नियंत्रण बोर्ड के अनुसान मुंबई में 2 लाख से ज्यादा प्रॉस्टीट्यूट्स यानी वेश्याएं हैं। इनमें 50 प्रतिशत से ज्यादा एचआईवी से ग्रसित हैं।
हर कोई सुपर मैन
वैसे इसमें कोई शक नहीं है कि मुंबई में रहने वाले ज्यादातर लोग सुपरमैन हैं।
शिवसेना का खौफ
नितिन लिखते हैं कि जिस तरह शिवसेना लोगों के बीच खौफ पैदा करती है, वह बहुत बड़ी समस्या है।

मुंबई का मौसम
सिधु @aneesshh लिखते हैं-
गर्मियों में जहाँ पानी नहीं मिलता,
वहां गरीब आदमी पसीने से ही नहा लेते है!
मुंबई की सड़कें
विक्रम ने मुंबई की सड़कों की तस्वीरें शेयर कीं।
गंदगी का ढेर
बॉलीवुड स्टार देव आनंद ने कई दशक पहले मुंबई में गंदगी की समस्या को उठाया था, यह आज तक हल नहीं हुई।
मुंबई के बेघर लोग
मुंबई में बेघरों की संख्या भी कम नहीं। यहां लाखों लोग फुटपाथ पर रातें गुजारते हैं।
हर दूसरा व्यक्ति बॉलीवुड में जाना चाहता है
मुंबई में हर दूसरा व्यक्ति बॉलीवुड में जाकर कुछ बड़ा करना चाहता है।
मुंबई में बांग्लादेशी
मुंबई में बांग्लादेशियों की बढ़ती संख्या भी एक बड़ी समस्या है।

माफियाओं का राज
Raman @being_delhite लिखते हैं
1. रियल इस्टेट माफिया
2. भ्रष्ट प्रशासन व राजनीति
3. अंडरवर्ल्ड
4. बारिश के दौरान किचकिच
कॉन्क्रीट जंगल
लगभग सभी ने इस बात पर चिंता जतायी है कि मंबई एक कॉन्क्रीट जंगल बन चुका है।
मुंबई की बारिश
ज्यादातर लोगों का कहना है कि मुंबई में बारिश के दौरान जीना दूभर हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications