Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुंबई एलफिंस्टन हादसा: ओवरब्रिज के निर्माण में देरी पर उच्चस्तरीय कमिटी का गठन

इस ब्रिज के निर्माण के लिए पिछले साल ही रेल बजट में मंजूरी दे दी गई थी लेकिन अब तक उसके टेंडर तक नहीं किए गए थे।

नई दिल्ली। मुंबई के एलफिंस्टन रोड स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होने में डेढ़ साल की देरी को लेकर अब रेलवे बोर्ड ने जांच का आदेश दिया है। रेलवे बोर्ड ने जांच के लिए सीवीसी की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय कमिटी का गठन किया है। यह कमिटी इस ब्रिज के निर्माण में हुई देरी के कारणों की जांच करेगी। ये कमेटी इस तरह की देरी को रोकने के लिए उपाय भी बताएगी।

मुंबई एलफिंस्टन हादसा: FOB के निर्माण में देरी पर उच्चस्तरीय कमिटी का गठन

इस कमिटी के अध्यक्ष केंद्रीय सतर्कता आयोग के रिटायर आयुक्त प्रत्यूष सिन्हा होंगे। इनके साथ सीआईआई के विनायक चटर्जी और रेलवे बोर्ड के रिटायर मेंबर इंजिनियरिंग सुबोध जैन इसके सदस्य होंगे। इस कमिटी में रेलवे बोर्ड में सेफ्टी डायरेक्टर पंकज कुमार सदस्य सचिव के रूप में रहेंगे।

इस ब्रिज के निर्माण के लिए पिछले साल ही रेल बजट में मंजूरी दे दी गई थी लेकिन अब तक उसके टेंडर तक नहीं किए गए थे। हादसे के दिन तक सिर्फ टेंडर डॉक्यूमेंट ही तैयार किए गए थे। रेलवे के मुताबिक इस जानकारी के सामने आने के बाद ही रेलवे बोर्ड ने यह कमिटी गठित करने का फैसला लिया है।

कमिटी इस बात की जांच करेगी कि आखिर बजट में मंजूरी मिलने के बावजूद इस फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को इतना लंबा वक्त क्यों लगा। कमिटी से यह भी कहा गया है कि वह यह भी बताए कि रेलवे में इस तरह की प्रक्रिया में लगने वाले लंबे वक्त में किस तरह से कमी की जाए ताकि जल्द से जल्द मंजूर परियोजनाओं पर काम शुरू किया जा सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+