यात्रीगण कृपया ध्यान दें- सोमवार और मंगलवार को 6 घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट
मुंबईः अगर आप सोमवार और मंगलवार(9-10 अप्रैल) को मुंबई एयरपोर्ट से उड़ाने भरने वाले हैं तो सावधान, क्योंकि 9 और 10 अप्रैल को छह घंटे के लिए मुंबई एयरपोर्ट बंद रहेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बयान जारी करके कहा है कि 9 और 10 अप्रैल 2018 को सुबह 11 बजे से 5 बजे के बीच क्रॉस रनवे चौराहे पर काम किया जाएगा, जिस वजह से एयरपोर्ट को बंद किया गया है।

छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में उड़ान भरने वाले कई यात्रियों को इससे परेशानी हो सकती है। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए फ्लाइट्स कंपनियां दूसरे विकल्प पर विचार कर रही हैं।
जेट एयरवेज ने दो दिन के लिए अपनी 64 उड़ानों को रद्द कर दिया है। वहीं, 53 घरेलू उड़ानों को री-शेड्यूल किया गया है। साथ ही 17 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के समय को बदल दिया गया है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जनवरी 2018 में एक दिन में लगभग 980 विमान उड़ान भरते और उतरते हैं।
मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे मेंटीनेंस के कारण जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना जाने वाली चार एयरलाइन कंपनियों की 9 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। इससे इस रूट्स के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- 'आंखें मटकाना इस्लाम में हराम', सुप्रीम कोर्ट में प्रिया प्रकाश के गाने के खिलाफ याचिका












Click it and Unblock the Notifications