Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: भारत को फ्री में मिलेंगी 2 बुलेट ट्रेनें! जानिए कौन सा देश कर रहा है गिफ्ट?
Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जापान 2026 की शुरुआत में भारत को दो शिंकानसेन (Shinkansen) ट्रेन सेट - E5 और E3 सीरीज़ - मुफ्त में देगा।
इन ट्रेनों का इस्तेमाल मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर में परीक्षण और निरीक्षण के लिए किया जाएगा।

ट्रायल के दौरान डेटा इकट्ठा किया जाएगा
इन ट्रेनों में विशेष उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे भारत की जलवायु परिस्थितियों जैसे अत्यधिक गर्मी और धूल के बीच ट्रेनों की परफॉर्मेंस पर डेटा इकट्ठा किया जा सके। यह डेटा भविष्य में आने वाली अत्याधुनिक E10 (अल्फा-X) ट्रेन के लिए बेहद अहम होगा, जिसे 2030 के दशक की शुरुआत में भारत में लाया जाएगा।
E5 और E3 शिंकानसेन क्या है?
E5 सीरीज: जापान के ईस्ट रेलवे द्वारा विकसित हाई-स्पीड ट्रेन, अधिकतम रफ्तार 320 किमी/घंटा
E3 सीरीज: मिनी-शिंकानसेन सेवाओं में इस्तेमाल होने वाली ट्रेन, थोड़ी पुरानी लेकिन बेहद विश्वसनीय।
दोनों ट्रेनों में एयरोडायनामिक डिज़ाइन, उन्नत सुरक्षा प्रणाली, और स्मूथ राइड क्वालिटी है।
भारत के लिए क्यों है ये अहम?
यह कदम भारत के रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम है।
ट्रेन सेवाओं की टेस्टिंग से भारतीय इंजीनियरों को जापानी तकनीक को समझने का अवसर मिलेगा।
भविष्य की E10 बुलेट ट्रेन को भारतीय परिस्थितियों के अनुसार अनुकूलित किया जा सकेगा।
80% खर्च जापान कर रहा है
वहीं पीएम मोदी के बहुप्रतिक्षित परियोजना पर 80% खर्च जापान (Japan) के द्वारा किया जा रहा है। Japan International Cooperation Agency (JICA) द्वारा 0.1% ब्याज दर पर 50 साल की अवधि में लोन के रूप में दिया गया है। दरअसल, यह मॉडल पहले ताइवान में भी अपनाया गया था, और अब भारत को जापान का यह सहयोग मिल रहा है।
ये भी पढ़ें Bullet Train in India: रेल मंत्री बोले-2026 में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, हाईटेक होंगे स्टेशन












Click it and Unblock the Notifications