Bullet Train in India: रेल मंत्री बोले-2026 में दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन, हाईटेक होंगे स्टेशन
Bullet Train in India: रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को अहमदाबाद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा ऐलान किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में पहली बुलेट ट्रेन 2026 में दौड़ेगी। काम तय समय पर पूरा हो सके, इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। रेलमंत्री ने कहा कि भोपाल के हबीबगंज मॉडल का पालन करते हुए देश भर के 199 रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय लेवल का बयाना जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अहमदाबाद के स्टेशन को भी विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।

आपको बता दें भारत में पहली बुलेट ट्रेन सूरत और बिलिमोरा के बीच चलेगी। परियोजना का लक्ष्य अहमदाबाद और मुंबई के बीच हाई-स्पीड रेल (एचएसआर) ट्रैक के साथ 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बुलेट ट्रेन चलाना है। इस दौरान ट्रेन 508 किमी की दूरी तय करेगी और 12 स्टेशनों से होकर गुजरेगी। दोनों शहरों के बीच अभी ट्रेन से सफर में 6 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। लेकिन कहा जा रहा है कि बुलेट ट्रेन के चलने से यह दूरी 3 घंटे में तय की जा सकेगी। इस परियोजना को 1.1 लाख करोड़ की लागत से पूरा किया जाएगा। हालांकि इसमें 81% सहयोग जापान की एक एजेंसी करेगी।
वहीं, इस दौरान पत्रकारों ने रेल मंत्री से वंदे भारत के जानवरों से टकराने को लेकर भी सवाल किया। इस पर रेल मंत्री ने कहा कि भारत में रेलवे ट्रैक अभी खुले होने के साथ-साथ जमीन पर हैं, यही वजह है कि जंगली जानवर या गाय-भैंस ट्रेनों से टकरा जाते हैं। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि इस तरह की घटनाओं को संज्ञान में लेकर काम किया जा रहा है।
Recommended Video
बता दें कि मुंबई से गांधीनगर के लिए देश की पहली हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस गुरुवार को बटवा और मणिनगर के बीच एक भैंस से टकरा गई थी। इस हादसे से कोई जनहानी नहीं हुई, लेकिन ट्रेन के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा था। हालांकि, इसे पूरी तरह से ठीक कर फिर से पटरी पर ला दिया गया है। अश्विनी वैष्णव के पास ही दूर संचार विभाग भी है। ऐसे में उन्होंने 5जी लैब को लेकर भी बात रखी। उन्होंने कहा कि 5जी की लैब जल्द ही गुजरात में बनना शुरू होगी।
ये भी पढ़ें- Video: ट्रेन की छत पर जान जोखिम डालकर यात्री कर रहे थे सफर, भीड़ में इस शख्स ने किया हैरान












Click it and Unblock the Notifications