पाक ने फिर की बॉर्डर पर फायरिंग: सांबा-राजौरी में 8 की मौत, दो पाकिस्तानी सैैनिक भी मरे
पाकिस्तान ने मंगलवार को नौशेरा, सांबा और आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया में फिर सीजफायर वॉयलेशन किया है।
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। मंगलवार की फायरिंग में अब तक 8 नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 18 लोग घायल है। मरने वालों में तीन महिलाएं भी है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक घटना में पाकिस्तान के दो सैैनिक भी मरे हैं और पाकिस्तान को इसमें खासा नुकसान हुआ है। इसी बीच एक घुसपैठ का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि 3 आतंकी घुटनों के बल रेंगते हुए बॉर्डर क्रॉस कर रहे हैं।
आपको बता दें कि आज सुबह 6.30 बजे से ही बार्डर पर पाकिस्तान की ओर से फायरिंग हो रही है, जिसका मुंहतोड़ जवाब बीएसएफ के जवानों की ओर से दिया जा रहा है। ये हाल तो रामगढ़ का है जबकि कलाल के नौसेरा सेक्टर में सुबह 5.30 बजे के बाद सीज फायर का उल्लंघन किया गया है और लगातार सीमा पार की ओर से गोलियां बरसाई जा रही हैं।
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से पाकिस्तान की ओर से बार्डर पर गोलाबारी और फायरिंग जारी है, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारत के जवान दे रहे हैं। इस फायरिंग में पाकिस्तान को भी खासा नुकसान हुआ है, बावजूद वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
इस जवाबी हरकत में भारत के कई लाल शहीद हो चुके हैं जिनके घरवाले अब इस बारे में पीएम मोदी से जवाब मांग रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications