सुनिए, प्रधानमंत्री जी, इस देशभक्त महिला का गुस्सा और गुहार
सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में भारतीय सेना के जवान शहीद हो रहे हैं, देश के लोगों की आंखों में आंसू हैं और गुस्सा भी है।
नई दिल्ली। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में भारतीय सेना के जवान शहीद हो रहे हैं...देश के लोगों की आंखों में आंसू हैं और गुस्सा भी है।

बीएसएफ और सेना के जवानों की शहादत की खबरें सुनकर देश के लोग एक सुर में भारत सरकार से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग कर रहे हैं।
उरी हमले के बाद भारत की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक ने देशवासियों के गुस्से को कुछ कम किया था।
...लेकिन हाल की घटनाओं ने फिस से उस आक्रोश को बढ़ा दिया है। देशवासियों में गुस्सा है और वो हर हाल में आतंकवाद के जन्मदाता पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहते हैं।
पाक फायरिंग में शहीद संदीप सिंह रावत का शव शनिवार को जब उनके घर देहरादून पहुंचा तो परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के आंसू भी फूट पड़े।
एक स्थानीय महिला ने कहा कि अगर जरूरत पड़े तो हम भी बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान के खिलाफ बंदूक उठाने को तैयार हैं।
देखिए उस महिला का वीडियो:-












Click it and Unblock the Notifications