Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MPCA President: 4000 करोड़ का घर, हैंडसम लुक, कौन हैं राजकुमार महाआर्यमन?

MPCA New President Mahanaryaman Scindia: मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) की कमान अब सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के हाथों में आ गई है, जी हां , सिंधिया के राजकुमार 29 साल की उम्र में महाआर्यमन सिंधिया ने एमपीसीए के सबसे युवा अध्यक्ष की कुर्सी संभाली है, वो इस पद को संभालने वाले सबसे युवा अध्यक्ष हैं। इस पदभार ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री और पूर्व अध्यक्ष और उनके पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

आपको बता दें कि महाआर्यमन सिंधिया के दादाजी यानी कि माधवराव सिंधिया ने MPCA की कुर्सी 37 वर्ष की उम्र में और पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 35 साल में ये कुर्सी संभाली थी।

MPCA New President Mahanaryaman Scindia

मालूम हो कि मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) 1957 में स्थापित हुआ था।MPCA के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रोहित पंडित ने पीटीआई को बताया कि एसोसिएशन के चुनावों में सभी पदों पर निर्विरोध नियुक्ति हुई है।

Mahanaryaman Scindia ने रचा इतिहास

गौरतलब है कि महाआर्यमन ज्योतिरादित्य सिंधिया और महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के इकलौते बेटे हैं, उनकी बहन का नाम अन्नया राजे सिंधिया है। उनकी शुरुआती पढ़ाई पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह दून स्कूल से और हाल ही अमेरिका की येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट की है।

MPCA New President Mahanaryaman Scindia

'बाबा महाराज और अम्मा महारानी' (MPCA New President Mahanaryaman Scindia)

17 नबंवर 1995 को जन्मे महाआर्यमन पिता को बाबा महाराज और मां को अम्मा महारानी कहते हैं और अपने लुक की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चित रहते हैं। आपको बता दें कि महाआर्यमन जिस महल में रहते हैं, उसमें 400 कमरे हैं,जिसे कि जयविलास पैलेस कहते हैं जो कि लोगों के लिए एक पर्यटन स्थल है। इस महल की छतों पर गोल्ड लगा हुआ हो तो वहीं अब इसके 40 कमरों में म्यूजियम बना दिया गया है। इस महल का हॉल 100 फीट लंबा, 50 फीट चौड़ा और 41 फीट ऊंचा है।

MPCA New President Mahanaryaman Scindia

'चांदी की रेल डाइनिंग टेबल की पटरियों पर दौड़ती है' (MPCA )

सिंधिया खानदान के इतिहास का वर्णन करने वाले इस महल के ही एक हिस्से में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहते हैं , इस महल की दो चीजें बहुत ज्यादा मशहूर हैं, एक है 'झूमर' और दूसरी है 'चांदी की रेल'। यहां के दरबार में जो झूमर लगे हैं, उसका वजन करीब 3500 किलो के आस-पास है। जबकि चांदी की रेल भव्य डाइनिंग टेबल पर बनी पटरियों पर दौड़ती है, जो कि खाना परोसने का काम करती है।

MPCA New President Mahanaryaman Scindia

पैलेस की कीमत 4000 करोड़ के आस-पास

इस पैलेस की कीमत 4000 करोड़ के आस-पास है और इस पैलेस म्यूजियम की ट्रस्टी महानार्यमन सिंधिया की मां प्रियदर्शनी हैं। आपको बता दें कि इस राजमहल का निर्माण 1874 में हुआ था।

MPCA New President Mahanaryaman Scindia

क्या कहा महाआर्यमन सिंधिया ने?

अध्यबन बनने के बाद महाआर्यमन सिंधिया ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि 'आज मेरे जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। मैंने मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) के अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण किया है। यह मेरे लिए गर्व और उत्तरदायित्व, दोनों का संगम है। इस पद का संबंध मेरे परिवार की गौरवशाली परंपरा से भी है। मेरे आज़ोबा कैलाशवासी माधवराव सिंधिया जी एवं मेरे पूज्य पिताजी श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी पूर्व में इस पद पर आसीन रह चुके हैं। उनका योगदान और विरासत मेरे लिए प्रेरणास्रोत है तथा इस जिम्मेदारी को और अधिक गंभीर और महत्वपूर्ण बना देती है। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ का इतिहास दीर्घ, समृद्ध और प्रेरणादायक रहा है। इस संस्था ने अनेकों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया है, जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।'

प्रदेश की खेल भावना को और प्रखर करने का संकल्प

'मेरा संकल्प है प्रदेश में क्रिकेट के बुनियादी ढांचे को और सुदृढ़ कर खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण, सुविधाएँ और अवसर अधिक करना। एमपीसीए को आधुनिक संसाधनों और नवाचार के साथ नई ऊँचाइयों पर स्थापित किया जाए। यह पद केवल एक दायित्व नहीं है, बल्कि प्रदेश की खेल भावना को और प्रखर करने का संकल्प है। इस यात्रा में संगठन सदस्यों एवं प्रदेशवासियों का सहयोग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति होगी।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+