Khesari Lal Yadav:दो बच्चों के बाप खेसारी का इस खूबसूरत अभिनेत्री संग था अफेयर? आज है 36 का आंकड़ा
Khesari Lal Yadav Love Story: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार खेसारी लाल यादव इन दिनों गलत वजह से चर्चा में हैं। यूपी-बिहार के सलमान खान कहे जाने वाले खेसारी लाल का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके बाद वो लोगों के निशाने पर हैं। वायरल वीडियो में खेसारी लाल दो महिलाओं के साथ खुलेआम दोअर्थी संवाद करते दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब खेसारी इस तरह की बातों के कारण लोगों के बीच आलोचना का केंद्र बने हुए हैं, वो इससे पहले भी अपनी रंगीन मिजाज के कारण चर्चित रहे हैं, उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहा है।

हालांकि वो शादीशुदा और दो बच्चों के पिता है लेकिन उनके अफेयर की खबरें हमेशा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। उनका और अभिनेत्री काजल राघवानी के अफेयर की खबरों ने तो काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरी थीं।
'आज एक-दूसरे का मुंह तक नहीं देखना चाहते हैं' (Khesari Lal Yadav)
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन बाद में दोनों मे ऐसी दुश्मनी हुई जिसकी वजह से दोनों आज एक-दूसरे का मुंह तक नहीं देखना चाहते हैं। आपको बता दें कि खेसारी और काजल दोनों पहली बार एक फिल्म की सेट पर मिले थे, फिर शुरू हुआ दोस्ती और मोहब्बत का सिलसिला।

हां था मेरा काजल संग खूबसूरत रिश्ता: Khesari Lal Yadav
खेसारी ने बिहार आजतक को दिए गए इंटरव्यू में खुद कहा था कि 'वो काजल संग रिश्ते में थे।' कहा तो ये भी जाता है कि काजल के करियर को आगे बढ़ाने में खेसारी का बहुत बड़ा हाथ है, उनके कारण उन्हें अच्छे डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिला था।
Khesari Lal Yadav ने मुझे बदनाम करने की कोशिश की
लेकिन इस रिलेशन के कारण खेसारी के घर में उथल-पुथल मच गई थी और फिर अचानक से खेसारी और काजल दोनों अलग हो गए और दोनों आज 'नो कॉनेक्ट जोन' में काम कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में खुद काजल ने कहा था कि 'वो और खेसारी दोनों लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में थे लेकिन उसने मुझे धोखा दिया, उसने मुझे बदनाम करने की कोशिश की।'

'आपका किसी के प्रति लगाव हो जाना स्वाभाविक' (Khesari Lal Yadav)
हालांकि उनकी बातों को सिरे से खारिज करते हुए खेसारी ने कहा था कि ' मेरी पत्नी और फैमिली इतनी नासमझ नहीं कि किसी के कहने पर कुछ भी कर दें, लोगों का क्या है वो तो केवल घर तोड़ने की बातें करते हैं। काजल के साथ एक खूबसूरत रिश्ता था, आप एक वर्कप्लेस पर साथ काम करते हैं तो आपका किसी के प्रति लगाव हो जाना स्वाभाविक है लेकिन अगर कोई किसी का फायदा उठाने लग जाए तो मामला खराब हो जाता है, मैं कभी अब काजल संग काम नहीं करूंगा।'
साल 2006 में चंदा देवी से शादी की थी
आपको बता दें कि खेसारी ने साल 2006 में चंदा देवी से शादी की थी, जिससे उन्हें दो बच्चे हैं और वो हमेशा कहते हैं कि वो एक समर्पित पति हैं।

आइए एक नजर डालते हैं काजल राघवानी के अब तक के सफर पर
- काजल राघवानी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बेहद ही खूबसूरत और चर्चित चेहरा हैं।
- 20 जुलाई 1990 को पुणे( महाराष्ट्र) में जन्मी काजल 16 साल की उम्र में ही एक्ट्रेस बन गई थी।
- उन्होंने गुजराती फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 25 से अधिक गुजराती फिल्में की।
- इसके बाद में भोजपुरी सिनेमा में एक सफल करियर बनाया।
- काजल ने 2013 में भोजपुरी फिल्म 'सबसे बड़ा मुजरिम' से डेब्यू किया था
- उन्हें 'संग्राम', 'पटना से पाकिस्तान' और 'सरकार राज' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
- वह भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।












Click it and Unblock the Notifications