VIDEO: अब शिवराज सिंह चौहान भी हुए 'डांसिंग अकंल' के दीवाने, तारीफ में लिखी ये बातें

अपने डांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाले डांसिंग अंकल उर्फ संजीव श्रीवास्तव के फैंस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडर, दिव्या दत्ता के अलावा अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उनके फैन बन गए हैं।

Viral

भोपाल। अपने डांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाले डांसिंग अंकल उर्फ संजीव श्रीवास्तव के फैंस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडर, दिव्या दत्ता के अलावा अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उनके फैन बन गए हैं। शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर संजीव श्रीवास्तव की तारीफ करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है। बता दें कि संजीव श्रीवास्तव के डांस के वीडियो ने इन दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रखी है।

वायरल हुए मध्य प्रदेश के डांसिंग अकंल

मध्य प्रदेश के डांसिंग अंकल संजीव श्रीवास्तव का वीडियो इतना वायरल हो गया है कि हर जगह उसी की चर्चा है। सोशल मीडिया पर लोगों को उनका डांस, एक्स्प्रेशन और लटके-झटके खूब भा रहे हैं, और अब इस फेहरिस्त में एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल हो गया है। शिवराज सिंह चौहान ने संजीव श्रीवास्तव के डांस की ट्विटर पर जमकर तारीफ की है।

शिवराज सिंह चौहान भी हुए कायल

शिवराज सिंह चौहान भी हुए कायल

शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, 'हमारे विदिशा के भोपाल में कार्यरत प्रोफेसर श्री संजीव श्रीवास्तव जी की जिंदादिली ने पूरे भारत में इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। मानो या ना मानो मध्यप्रदेश के पानी में कुछ तो खास बात है।' आपको बता दें कि संजीव श्रीवास्तव मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं और भोपाल के भाभा इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रॉनिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्हें प्यार से लोग डब्बू जी बुलाते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर हैं डब्बू जी

ये वायरल डांस उन्होंने 12 मई को अपने साले की शादी के कार्यक्रम में किया था। 12 मई को संगीत समारोह में अपनी पत्नी अंजलि श्रीवास्तव के साथ उनका ये डांस रातों-रात वायरल हो गया। उन्होंने 1987 में आई गोविंदा की फिल्म 'खुदगर्ज' के गाने 'आप के आ जाने से' पर डांस किया। इसके अलावा उन्होंने 'चढ़ती जवानी' गाने के रीमिक्स पर भी उतना ही लाजवाब डांस किया। संजीव श्रीवास्तव गोविंदा और मिथुन चक्रवर्ती को अपना पसंदीदा सितारा बताते हैं।

ये भी पढ़ें: हुआ खुलासा! इस अमेरिकी सिंगर को डेट कर रहीं हैं प्रियंका चोपड़ा, फैंस ने बताया 'हॉटेस्ट कपल'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+