पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में सामने आए 1400 से अधिक कोरोना केस , सीएम ममता कल पीएम के साथ करेंगी मीटिंग

पश्चिम बंगाल में दो हजार से अधिक कोरोना मरीज अस्‍पताल में हैं भर्ती , अगले 15 दिनों में बढ़ाए जाएंगे प्रतिबंध

कोलकाता, 6 जनवरी। पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में अब तक कुल 2,075 कोविड पॉजिटिव मरीज अस्पताल में भर्ती है। कुल 403 कंटोनमेंट एरिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कोरोना की पॉजिअिव दर 23.17%, मृत्यु दर 1.18 फीसदी है। अस्‍पतालों में 19,517 बेड उपलब्ध है।

mamta

वहीं कोरोना को कंट्रोल करने के लिए अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र की आवाजाही के लिए आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है।प्रदेश सरकार ने कहा अगले 15 दिनों में पाबंदियां बढ़ाई जाएंगी

पिछले 24 घंटों में कोरोना केस की संख्या बढ़कर 14,022 पर पहुंच गई हैु। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 33,042 हो गई है। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा मैं कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल मीटिंग में शामिल होऊंगी। और कल पीएम मोदी से पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी मुलाकात करेंगी।

वहीं देश की राजधानी दिल्‍ली की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 10 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद पॉजिटिविटी रेट 11.88 फीसदी पहुंच गया है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10665 मामले सामने आए हैं। बता दें कि दिल्ली में अभी तक 1474366 कोरोना के मामले आ चुके हैं जिसमे से अभी भी 23307 सक्रिय मामले हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है, जिसके बाद दिल्ली में अभी तक कोरोना से 25121 मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+