30 लाख से अधिक मरीजों ने दी कोरोना वायरस को मात, जानिए कितने सीरियस हैं एक्टिव मामले
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, शुक्रवार को सामने आए नए मामलों ने पिछले सभी दैनिक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 4 सितंबर को कुल 83,341 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि इस दौरान 1096 लोगों ने अपनी जानें गंवाईं। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में एक्टिव मामलों से कहीं अधिक संख्या कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों की है। एक आकड़ें के मुताबिक कोरोना वायरस से ठीक हुए कुल रोगियों की संख्या अब 30 लाख के पार पहुंच गई है।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 83,341 नए कोरोना मरीजों के साथ अब देश में कुल संख्या 39 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, देश में अब तक 30 लाख 37 हजार 152 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कहना है कि देश में 8,31,124 सक्रिय मामले हैं। इसके चलते अब मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 77.15 फीसद हो गई है वहीं कोरोना से मृत्यु दर घटकर 1.75 फीसद हो गई है।
यह भी पढ़ें: कोरोना को हराने वाली जेनेलिया का होम क्वारंटाइन के दौरान पति रितेश की इस आदत ने जीता उनका दिल, कही ये बात
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुतबाकि कोरोना के 8,31,124 मामलों में से 0.5 फीसदी से कम 2717 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, वहीं, 2 प्रतिशत यानी 16545 रोगी आईसीयू में और 3.5% से कम 28437 कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस अब तक कुल 68,472 मौतें हुई हैं। कोरोना मामलों की जांच की बात करें तो आइसीएमआर के अनुसार अब तक 4 करोड़ 66 लाख 79 हजार 145 नमूनों की जांच की जा चुकी है। बीते गुरूवार को एक दिन में 11 लाख 69 हजार 769 नमूनों की जांच की गई है।












Click it and Unblock the Notifications