कोरोना को हराने वाली जेनेलिया का होम क्वारंटाइन के दौरान पति रितेश की इस आदत ने जीता उनका दिल, कही ये बात

मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा हाल ही में कोरोना संक्रमित पाई गयीं थी। जिसके चलते उन्हें 21 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना पड़ा था। अब जेनिलिया ने होम क्वारंटाइन के दौरान के अनुभवों को साझा किया है। जेनिलिया ने इंस्टाग्राम पर अपने अनुभव को साझा करते हुए लिखा था कि, मैं एसिम्पटोमेटिक थी। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं कैसे वायरस की चपेट में आई। जेनेलिया डिसूजा से पहले तमाम बॉलिवुड सिलेब्स कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। इनमें कनिका कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन शामिल हैं।

'अगर चैक ना करती तो पता नहीं चलता मैं कोरोना संक्रमित हूं'

'अगर चैक ना करती तो पता नहीं चलता मैं कोरोना संक्रमित हूं'

एनडीटीवी से बात करते हुए जेनिलिया ने कहा कि, अगर मैंने टेस्ट नहीं करवाया होता तो मुझे पता नहीं चलता कि, मैं कोरोना संक्रमित हूं। दरअसल बात यह थी कि, घर में रहने वाला एक सदस्य रुटीन चैकअप में कोरोना संक्रमित पाया गया था। हम सभी उसके संपर्क में थे । उसका पांच अगस्त को टेस्ट हुआ वह कोरोना संक्रमित निकला। जिसके बाद 6 अगस्त को सभी का कोरोना टेस्ट कराया गया। जेनिलिया ने बताया कि, घर में लगभग सभी लोग मेरे संपर्क में थे। मेरे कोरोना संक्रमित पाए जाने पर घर में सभी का टेस्ट कराया गया। जेनेलिया ने कहा मैंने कभी नहीं सोचा था कि, मैं कोरोना संक्रमित हो जाउंगी, क्योंकि मुझे ना तो सर्दी थी, ना मेरी नाक बह रही थी और ना ही मुझे बुखार था। मुझे में कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। जेनेलिया कहा कि, मैं घर में ही थी, मैं कहीं पर बाहर भी नहीं गई थी, इस वजह में बेहद आश्वस्त था कि मुझे कोरोना नहीं होगा। जेनिलिया ने बताया कि, कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद में दूसरे घर में चली गई। जहां पर मैंने 21 दिन बिताए।

आइसोलेशन में रहना बहुत मुश्किल है: जेनेलिया

आइसोलेशन में रहना बहुत मुश्किल है: जेनेलिया

जेनिलिया ने कहा कि, आइसोलेशन के दौरान मैंने खुद को घर के कामों में व्यस्त रखा। तीन सप्ताह तक परिवार से दूर रहना उनके क्वारंटाइन का सबसे मुश्किल अनुभव था। आप उस कमरे में बंद हैं और यह सबसे कठिन हिस्सा है। मुझे कभी-कभी लगता है कि यह जितना महसूस हो रहा है उससे कहीं ज्यादा कठिन है। क्वारंटाइन के दौरान मैंने महसूस किया कि, परिवार से दूर रहना, अकेले रहना, अलग-थलग होना वास्तव में कठिन है।

'रितेश ने इस दौरान शानदार काम किया'

'रितेश ने इस दौरान शानदार काम किया'

जेनिलिया से जब ये पूछा गया कि, क्वारंटाइन के दौरान आपने अपने बेटों रियान और राहिल को मिस किया तो इस पर उन्होंने कहा कि, रितेश बच्चों की देखभाल कर रहे थे। उन्होंने अपने काम को शानदार तरीके से किया। रीतेश ने तीन सप्ताह तक बच्चों की देखभाल की। वह मुझे लेकर भी चिंता थे। लेकिन उन्होंने अपनी शानदार भूमिका निभाई। कोरोना को लेकर लोगों के रवैए पर जेनिलिया ने कहा कि, एक समाज के रूप में, हमें क्षमा करने की आवश्यकता है, हमें वहां रहने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+