12000 से अधिक NGOs के लाइसेंस हुए रद्द, नहीं मिल सकेगी इन्हें विदेशों से मदद

नए साल के मौके पर 12000 से अधिक एनजीओ को बड़ा झटका लगा है। नए साल के पहले ही दिन सरकार ने एफसीआरए लाइसेंस समाप्त होने कारण उनकी विदेशों से आने वाली फंडिंग रोक दी गई है।

नई दिल्ली, 1 जनवरी: नए साल के मौके पर 12000 से अधिक एनजीओ को बड़ा झटका लगा है। नए साल के पहले ही दिन सरकार ने एफसीआरए लाइसेंस समाप्त होने कारण उनकी विदेशों से आने वाली फंडिंग रोक दी गई है। अब ये सभी गैर सरकारी संगठन विदेशों से पैसा नहीं ला पाएंगे।

NGOs

सरकार ने भेजा था रिमाइंडर
सूत्रों की माने तो इन सभी एनजीओ ने अपने लाइसेंस को नवीनीकरण के लिए नहीं भेजा था। इसलिए गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। सरकार ने इन सभी गैर सरकार संस्थानों को लाइसेंस को नवीनीकरण के लिए रिमाइंडर भेजा था लेकिन उनमें से कुछ संस्थाओं ने वापिस रिस्पोंस नहीं दिया जिसके बाद उनका लाइसेंस रद्द कर दिया गया ।

रद्द होने वाले NGO की लिस्ट में शामिल हैं ये संस्थान
31 दिसंबर को जिन गैर सरकारी संस्थाओं के लाइसेंस रद्द हो गए हैं उनकी लिस्ट काफी लंबी हैं। इस लिस्ट में ऑक्सफैम इंडिया ट्रस्ट, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और लेप्रोसी मिशन सहित कुल मिलाकर 12,000 से अधिक एनजीओ हैं। इनके साथ ही ट्यूबरकुलोसिस एसोसिएशन ऑफ इंडिया, इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स और इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर भी इस लंबी लिस्ट में ही शामिल किया गया है। ये सभी गैर सरकारी संस्था अब विदेशों से मदद नहीं ले सकती है।

भारत में हैं इतने FCRA से पंजीकृत एनजीओ
भारत में बहुत सारे एनजीओ हैं, उनमें से 22,762 एनजीओ FCRA से पंजीकृत हैं। उनमें से 31 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2022 तक के लिए केवल 16,829 एनजीओ के लाइसेंस को FCRA से नवीनीकृत कर दिया गया है।

क्या है एफसीआरए?

एफसीआरए संस्थाओं को विदेशों से मिलने वाले चंदे की देखरेख के लिए बनाया गया कानून है। इसे 1976 में बनाया गया था और 2010 में इसे संशोधित किया गया। एफसीआरए विदेशी दान लेने वाले सभी संगठनों, समूहों और गैर-सरकारी संस्थाओं पर लागू होता है। इन संस्थाओं के लिए एफसीआरए के तहत पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। शुरुआत में यह पंजीकरण पांच वर्षों के लिए होता है, जिसे सभी मानदंडों को पूरा करने पर रिन्यू करवाए जाने का प्रावधान है। पंजीकृत संस्थाएं सामाजिक, शैक्षिक, धार्मिक,आर्थिक और सांस्कृतिक प्रयोजनों के लिए विदेशों से योगदान ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+