Monsoon Update: कर्नाटक-केरल के तटवर्तीय इलाकों में हो सकती है भारी बारिश, इन राज्यों के लिए भी जारी अलर्ट

मॉनसून की उत्तरी सीमा (NLM) ठाणे (मुंबई सहित), अहमदनगर, बुलढाणा, अमरावती, गोंडिया, टिटलागढ़, कटक, मिदनापुर, गोलपाड़ा, बगदाग्रा से गुजरती रही है। कमजोर मानसून पैटर्न की संभावना के चलते दक्षिण पश्चिम मानसून की अग्रिम कमजोर होने की संभावना नहीं है।

नई दिल्ली। मॉनसून की उत्तरी सीमा (NLM) ठाणे (मुंबई सहित), अहमदनगर, बुलढाणा, अमरावती, गोंडिया, टिटलागढ़, कटक, मिदनापुर, गोलपाड़ा, बगदाग्रा से गुजरती रही है। कमजोर मानसून पैटर्न की संभावना के चलते दक्षिण पश्चिम मानसून की अग्रिम कमजोर होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज कर्नाटक और केरल के अलग-अलग तटवर्तीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम मेघालय समेत उत्तर भारत के राज्यों पर भी मेघ आज जमकर बरस सकते हैं।

Rains

देश के कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक और केरल के अलग-अलग तटवर्तीय इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलाना असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के हिमालई क्षेत्र, सिक्किम, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा और दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

Rains

उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ तूफान आ सकता है। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में आज तूफान लोगों की मुश्किलें खड़ी कर सकता है। तमिलनाडु में भी तेज हवाओं के साथ बिजली कड़क सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर में भयंकर तूफान की संभावना है। राजस्थान के अलग-अलग जगहों पर धूल भरी आंधी चल सकती है।

Rains

पिछले 24 घंटों में असम और मेघालय के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और कर्नाटक के तटवर्तीय इलाकों में भी पिछले 24 घंटों से जोरदार बारिश हो रही है। इन जगहों पर शुक्रवार रात 8:30 बजे तक जमकर बादल बरसे। जम्मू और उत्तराखंड में शुक्रवार को कई इलाकों पर सुबह साढ़ें ग्यारह बजे से दिन में 2 बजे तक आंधी तूफान के भी हालात बने।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस मॉनसून में मध्य भारत में सामान्य वर्षा होगी, लेकिन दक्षिणी प्रायद्वीप - कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश सामान्य से भी नीचे हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में भी इस बार कम बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बढ़ता ही जा रहा है दिल्ली-NCR की हवा में जहर, प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+