बढ़ता ही जा रहा है दिल्ली-NCR की हवा में जहर, प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली। देश की राजधानी की आबो-हवा इस वक्त काफी खराब हो गई है, धूल भरी आंधी की वजह से इस वक्त दिल्ली का प्रदूषण गंभीर स्तर तक पहुंच गया है। एक-दो दिन तक हालात ऐसे ही रहने की बात कही जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि दिल्ली में कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार पहुंच गया है, जो कि गंभीर स्तर है, अगर स्थिति सामान्य नहीं हुई तो राज्य में हाई अलर्ट जारी करने की आशंका है।

दिल्ली में प्रदूषण चरम स्तर पर

दिल्ली में प्रदूषण चरम स्तर पर

गुरुवार सुबह दिल्ली के आनंद विहार में पीएम 10 का लेवल सबसे ज्यादा 929 रहा। वहीं, पीएम 2.5 का लेवल 301 रहा।एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक, आरके पुरम, मंदिर मार्ग और आनंद विहार में हवा में पीएम की मात्रा खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है।

निर्माण कार्यों पर रोक

निर्माण कार्यों पर रोक

वायु प्रदूषण को देखते हुए यहां सभी निर्माणकार्यों को अगले दो-तीन दिन तक के लिए रोक दिया गया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गुरुवार को पर्यावरण मंत्री और अफसरों के साथ बैठक कर यह फैसला लिया कि राजधानी में 17 जून तक निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

आंखों में जलन, जुकाम, सिरदर्द...

आंखों में जलन, जुकाम, सिरदर्द...

वायु में फैले प्रदूषण के कारण यहां आंखों में जलन, जुकाम, सिरदर्द की शिकायतें लोगों के बीच बढ़ने लगी हैं। इस गर्मी में भी मास्क पहनना लोगों की मजबूरी हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान अस्थमा और सांस के रोगियों को हो रहा है, बच्चों और बुजुर्गों को भी सावधान रहने को कहा गया है।

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी हवाएं

दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी हवाएं

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर का मौसम खराब होने की वजह ईरान और दक्षिण अफगानिस्तान की तरफ से आ रही धूल भरी हवाएं हैं, जो 20 हजार फीट की ऊंचाई से राजस्थान से होते हुए दिल्ली में दस्तक दे रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आंधी की वजह से धूल भरी हवाएं अब भी राजस्थान से आ रही हैं, इसलिए कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है। सिर्फ तूफान और बारिश ही इनसे राहत दिला सकते हैं, जिनके आसार तुरंत नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+