Aaj Ka Mausam: भारी बारिश से बेंगलुरु पानी-पानी,आज भी रेड अलर्ट जारी, 5 की मौत, जानिए अपडेट

Aaj Ka Mausam: लगातार तीन दिन से बेंगलुरु समेत कर्नाटक के कई जिले भयंकर बारिश की चपेट में हैं, प्री-मानसून की बारिश ने लोगों का जीन मुहाल कर दिया है। हालांकि बरसात की वजह से तापमान में कमी आई है लेकिन भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जल भराव होने की वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

बेंगलुरु के कई इलाकों में भारी बरसात के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिसके लिए नाव चलानी पड़ी रही है। मौसम विभाग ने आज भी यहां पर रेड अलर्ट जारी किया है। यहां आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

Aaj Ka Mausam

रिहायशी इलाकों में जलभराव,लोग परेशान

आपको बता दें कि बेंगलुरु के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, हालांकि प्रशासन पूरी तरह से चीजों को व्यवस्थित करने में लगा है।

21 मई को सीएम और डिप्टी सीएम करेंगे प्रभावित इलाकों का दौरा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के अनुसार बेंगलुरु में उम्मीद से ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है (104 mm) , सीएम सिद्धारमैया 21 मई को डीके शिवकुमार के साथ बेंगलुरु के सभी विधायकों के साथ पूरे दिन शहर का दौरा करेंगे।'

भारी बारिश से अब तक 5 लोगों की मौत

लगातार हो रही बरसात की वजह से बेंगलुरु में अलह-अलग घटनाओं में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। BTM लेआउट में एक पानी से भरे अपार्टमेंट में करंट लगने से दो लोगों की मौत हुई है जबकि व्हाइटफील्ड में दीवार गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई है,तो वहीं शहर के आउटर एरिया से भी दो लोगों के दम तोड़ने ीकी खबर है।

कई इलाकों में यातायात जाम, रेड अलर्ट जारी

सिल्क बोर्ड मेट्रो स्टेशन, शांति नगर बस स्टैंड और कांतीरवा स्टेडियम के पास जलभराव की वजह से बेंगलुरु के लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया, इस कारण कई इलाकों में यातायात जाम हो गया।

Aaj Ka Mausam

25 मई तक कर्नाटक में भारी बरसात की आशंका

आईएमडी ने कहा कि 25 मई तक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बरसात होने की आशंका जताई है और मछुआरों को समद्र मे जाने से रोका है। उसका कहना है कि दक्षिण कोंकण, गोवा तटों, केरल, कर्नाटक तटों और आसपास के लक्षद्वीप क्षेत्र में 35 किमी प्रति घंटे से 45 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी जो कि काफी खतरनाक हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+