संसद में राफेल पर बहस: निर्मला सीतारमण के फैन हुए मोदी, जेटली, शाह
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में राफेल डील पर सवालों के जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। संसद में सरकार का नेतृत्व कर रही निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए कहा कि रक्षा डील देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला है और देश की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। राफेल पर चर्चा के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमें अपने पड़ोसी मुल्कों से खतरा है, ऐसे में हमें अपनी सेना को मजबूती देनी की जरूरत है। हालांकि, राहुल गांधी के सवालों का जवाब देते वक्त सीतारमण ने न सिर्फ कांग्रेस पर हमला बोला, बल्कि इस डील को फाइनल स्टेज तक नहीं पहुंचाने और देश की सुरक्षा को नजरअंदाज करने जैसे आरोप लगाए। संसद में रक्षा मंत्री के जवाबों से खुश पीएम मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस के फेक अभियान को ध्वस्त कर दिया।
कांग्रेस के झूठे अभियान को ध्वस्त कर दिया
राफेल डील पर संसद में कांग्रेस पर हमला बोलने के बाद पीएम मोदी निर्मला सीतारमण की तारीफ की हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर रक्षा मंत्री के उग्र भाषण का वीडियो क्लिप ट्विटर पर शेयर किया है। पीएम मोदी ने कहा, 'संसद में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण ने कांग्रेस के झूठे अभियान को ध्वस्त कर दिया है।' बता दें कि संसद में एचएएल से सौदा लेकर दूसरी कंपनी को दिए जाने पर रक्षामंत्री ने कहा था कि कांग्रेस घड़ियाली आंसू ना बहाए, यूपीए के वक्त भी एचएएल के साथ कोई करार साइन नहीं किया गया था।
हमें आपके प्रदर्शन पर गर्व है
संसद में निर्मला सीतारमण के जवाबों से मुरीद हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर रक्षा मंत्री की प्रशंसा की हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बहुत शानदार! निर्मला सीतारमण जी आपके प्रदर्शन के लिए। आपने फेक अभियान को ध्वस्त कर दिया है। हमें आपके प्रदर्शन पर गर्व है।' बता दें कि संसद में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, 'आपने वायु सेना के मुश्किल दौर को भुलते हुए भी सौदा (राफेल) नहीं किया। आपने सौदा फाइनल स्टेज तक नहीं पहुंचाया, क्योंकि यह आपको सूट नहीं करता था। क्योंकि इस सौदे से आपको पैसा नहीं मिला है।'
झूठ सिर्फ इतनी दूर तक ही जा सकता
संसद में सीतारमण के प्रदर्शन के बाद बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'एक झूठ सिर्फ इतनी दूर तक ही जा सकता है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने राफेल पर कांग्रेस पार्टी के झूठ और गलत अभियान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। मैं उन्हें राष्ट्र के सामने सच्चाई लाने के लिए बधाई देता हूं।'
ये भी पढ़ें: राफेल डील पर लोकसभा में सीतारमण का जवाब, सितंबर तक मिल जाएगा पहला विमान, 2002 तक सभी 36












Click it and Unblock the Notifications