अजित डोवाल की नई 'कश्मीर नीति' का असर, अब तक 92 आतंकी ढेर
श्रीनगर। आठ जुलाई को हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकवाद बुरहान वानी की पहली बरसी है। जब से वानी की मौत हुई है तब से ही पूरी कश्मीर घाटी में हिसा का माहौल है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की तरफ से भी लगातार घुसपैठ के प्रयास जारी हैं। लेकिन दिलचस्प बात है कि सेना की मुस्तैदी की वजह से आतंकियों के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। कहीं न कहीं कश्मीर को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोवाल ने जो नीति तैयार की थी वह अब सफल होती नजर आ रही है।

सेनाओं को मिली है खुली छूट
केंद्र सरकार ने सुरक्षाबलों को घाटी में आतंकियों से मोर्चा लेने के लिए खुली छूट दे दी है। जुलाई तक कश्मीर घाटी में 92 आतंकियों को मौत के घाट उतारा जा चुका है। सुरक्षाबलों ने कहा है कि घाटी में करीब 180 आतंकवादी हैं और कई ने वानी की मौत के बाद आतंकी संगठनों को ज्वॉइन किया था। सबसे खास बात है कि जिन 92 आतंकियों का खात्मा किया गया है वे सभी हाई प्रोफाइल टारगेट थे। सेनाओं ने सिर्फ लो रैंक आतंकियों को नहीं मारा है लेकिन आतंकी संगठन के कमांडर्स को भी निशाना बनाया गया है। बदली हुई रणनीति की वजह से आतंकियों की मौत में भी इजाफा हुआ है। सेनाओं को दी गई खुली छूट ने भी इसमें अहम रोल अदा किया है। सेनाओं के सामने अब आतंकियों से मोर्चा लेने के रास्ते में कोई रुकावट भी नहीं है।
जम्मू कश्मीर पुलिस में आई नई जान
एक इंटेलीजेंस ब्यूरों (आईबी) के अधिकारी की मानें तो इस समय आतंकियों से जुड़ी इंटेलीजेंस भी तुरंत मिल रही है। यूनिट कमांडर उस इंटेलीजेंस पर तुरंत एक्शन लेता है और बिना समय गंवाए कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया जाता है। इस नई रणनीति ने जम्मू कश्मीर पुलिस में भी नई जान फूंक दी है। स्थानीय पुलिस आतंकियों से जुड़ी इंटेलीजेंस में रीढ़ की हड्डी की तरह हो गई है। उनकी जानकारी 10 में से नौ बार एकदम सही होती है। इस वर्ष दो जुलाई तक घाटी में 92 आतंकवादियों को मारा जा चुका है। पिछले वर्ष यानी 2016 में 150 आतंकी मारे गए थे। 2015 में 108 तो 2014 में 110 आतंकियों को मौत के घाट उतारा गया था। वहीं वर्ष 2012 से 2013 तक 72 आतंकी मारे गए थे।
-
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान?












Click it and Unblock the Notifications