मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी को कश्मीर भेजा

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कैबिनेट सहय़ोगी मुख्तार अब्बास नकवी को तुरंत श्रीनगर जाने के लिए कहा है ताकि वे वहां पर उफनती झेलम नदी के कारण पैदा हुए हालतों के संबंध में जानकारी लें।

जानकारी के मुताबिक, नकवी वहां पर राज्य सरकार के आला फसरों से मिलेंगे ताकि बाढ़ के हालात पैदा होने पर बचाव कार्यों की तैयारी की जा सके। प्रधानमंत्री मोदी खुद भी वहां की सूरते हाल की ताजा जानकारी राज्य सरकार से ले रहे हैं।

केन्द्र सरकार संपर्क में

इस बीच, सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय जम्मू कश्मीसर सरकार के साथ संपर्क में है और श्रीनगर की झेलम नदी में जल स्तार बढ़ने की स्थिति की करीब से निगरानी कर रहा है। अभी तटबंध टूटने की कोई खबर नहीं है।

राजनाथ ने बात की सीएम से

आज गृह मंत्री राजनाथ सिंह के राज्य के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद से भी बात करने की खबर है। पता चला है कि सावधानी के तौर पर राज्य् अधिकारियों की सहायता के लिए राष्ट्री य आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) की दो टीम तैनात की गई है और अन्य चार टीमों को तैयार रखा गया है। राज्यल सरकार से उनको दी जाने वाली आवश्यतक सहायता के बारे में बताने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+