जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर, 10 की मौत 17 लापता, पीएम ने भेजा दल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर महज एक साल के भीतर दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं। इस बार बाढ़ में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 17 लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार ने बाढ़ की हालात का जायजा लेने के लिए 5 एनडीआरएफ की टीम को भेज दिया है।

kasmir-flood

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहत लिए भेजी टीम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भेजा है। वहीं बड़गाम में एक पुल टूट जाने के कारण करीब दो हजार लोग फंस गए हैं, वहीं पुंछ और राजौरी में भी काफी पानी भर चुका है।

सेना जुटी राहत और बचाव कार्य में

भारतीय वायु सेना भी राहत और बचाव के कार्य में युद्ध स्तर पर लगी हुई है। सेना ने अपने चार एयरक्राफ्ट जम्मू-कश्मीर भेजे हैं जो एनडीआरएफ को मदद करने के साथ ही रसद भी वहां पहुंचाने का भी काम कर रही है।

कश्मीर में झेलम नदी जबरदस्त उफान पर है और बड़गाम में बाढ़ से दो घर डूब गए हैं और इसमें 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि वह खुद इस आपदा का जायजा करेंगें। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में हालात बेहतर होंगे।

राज्य सरकार भी जुटी राहत में

जम्मू कश्मीर के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने बताया कि पिछले साल आई आपदा से सबक लेते हुए सरकार बाढ़ नियंत्रण और प्रबंधन के लिए जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि नाव और बालू के बोरों का इंतजाम किया जा चुका है और घाटी में जगह जगह चौबीसो घंटे चौकसी बरती जा रही है।

लगातार बारिश बनी बड़ी समस्या

उधर जम्मू कश्मीर सरकार ने श्रीनगर और संगम में झेलम का जल स्तर खतरे का निशान पार होने के बाद राज्य में बाढ़ की स्थिति को घोषित कर दिया है। वहीं पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने राहत और सुरक्षा दल की मुश्किलों को काफी बढ़ा दिया था। जरदस्त भूस्खलन के चलते 18 घरों समेत 44 इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

सभी परीक्षायें स्थगित, स्कूल बंद

बाढ़ की हालातों को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रदेश में सभी परीक्षायें स्थगित कर दी हैं। साथ ही स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी गयी है। गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर माह में आयी बाढ़ में तकरीबन 200 लोगों की मौत हो गयी थी। जबकि हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो गये ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+