हिमाचल प्रदेश: भाजपा विधायक नरेंद्र बरागटा बने मुख्य सचेतक, कैबिनेट मंत्री के समान मिलेंगी सुविधाएं
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके और जुब्बल-कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करके उनका आभार जताया है। सरकार के गठन के दौरान मंत्री पद से वंचित रहे वरिष्ठ भाजपा विधायक बरागटा इसका इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सिफारिश पर सचिवालय ने बरागटा को सरकारी मुख्य सचेतक नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने दो वरिष्ठ विधायकों को एडजस्ट करने के लिए विधानसभा मुख्य सचेतक व उप मुख्य सचेतक का वेतन, भत्ते और अन्य प्रसुविधाएं विधेयक 2018 पेश कर विधानसभा से पास कराया था।

सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की पैरवी के चलते बरागटा को मुख्य सचेतक की कुर्सी नसीब हुई है। इसी तरह सरकार की तरफ से वरिष्ठ विधायक एवं ओ.बी.सी. के इकलौते कद्दावर नेता रमेश धवाला को उप मुख्य सचेतक बनाए जाने का प्रस्ताव किया गया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। आपको बता दें कि सत्ता पक्ष के 2 सदस्यों को मुख्य सचेतक और उप मुख्य सचेतक बनाए जाने संबंधी विधेयक विधानसभा के बजट सत्र में पारित किया गया था।
विपक्ष के भारी विरोध के बीच विधानसभा में इस विधेयक को पारित किया गया था। इसमें मुख्य सचेतक को कैबिनेट मंत्री के बराबर वेतन और भत्ते सहित अन्य सुविधाएं देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा उप मुख्य सचेतक को राज्य मंत्री के बराबर वेतन और भत्तों के अलावा अन्य सुविधाएं देने की बात कही गई है।
-
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
Samrat Choudhary: बिहार में सम्राट चौधरी बने सीएम , भाजपा खेमा खुशी से झूमा, NDA के सहयोगी दल भी हुआ गदगद -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications