Missile Attack On Israel: इजराइल के एयरपोर्ट पर एयर स्ट्राइक, Air India की फ्लाइट अबू धाबी डायवर्ट
Missile Attack On Israel: दिल्ली से तेल अवीव जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट को अबू धाबी की ओर डायवर्ट किया गया। दरअसल, यमन के हूती विद्रोहियों (Houthi rebels) ने इजराइल पर मिसाइल से अटैक कर दिया। ये मिसाइल बेन गुरियन एयरपोर्ट के पास जाकर गिरा जिसके बाद एयरपोर्ट को तत्काल बंद कर दिया गया है।
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है। एयर इंडिया (Air India ) ने कहा है कि, अबू धाबी में फंसे यात्रियों के लिए हमारी टीम वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था करा रही है।

तेल अवीव के लिए सभी उड़ानें रद्द
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि, तेल अवीव (Tel Aviv) में आज सुबह हुई घटनाओं के मद्देनजर, हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, एयर इंडिया की तेल अवीव के लिए और वहां से आने वाली सभी उड़ानों का संचालन तत्काल प्रभाव से 6 मई 2025 तक निलंबित रहेगा।
ये भी पढ़ें Israel Fire: इज़राइल में लगी भीषण आग में किसका हाथ? गिरफ्तार शख्स से खुलेगा बड़ा राज!
टिकट रद्द करने पर पूरी रिफंड की सुविधा
हमारी टीम प्रभावित यात्रियों की सहायता कर रही है और उन्हें वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था उपलब्ध करा रही है। 4 मई से 6 मई 2025 के बीच हमारे उड़ानों पर वैध टिकट बुक करने वाले ग्राहकों को एक बार की पुनर्निर्धारण छूट या रद्दीकरण पर पूर्ण रिफंड की सुविधा दी जाएगी।
एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
हम दोहराना चाहते हैं कि एयर इंडिया के लिए हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे संपर्क केंद्र 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें या हमारी वेबसाइट [http://airindia.com](http://airindia.com) पर जाएं।
ये भी पढ़ें Israel Hamas War: इस वजह से गाजा पर इजरायल ने किया हमला, बेंजामिन नेतन्याहू ने सब कुछ बता दिया












Click it and Unblock the Notifications