Israel Hamas War: इस वजह से गाजा पर इजरायल ने किया हमला, बेंजामिन नेतन्याहू ने सब कुछ बता दिया
Israel Hamas War: गाजा पट्टी में मंगलवार (18 मार्च) तड़के हुए इजरायली हवाई हमलों में सैकड़ों फिलिस्तीनी मारे गए, जिससे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया। ये हमले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा हमास के साथ किए गए संघर्ष विराम से पीछे हटने के प्रयासों का नतीजा माने जा रहे हैं।

इस वजह से किया गया हमला
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का मानना है कि हमास युद्ध विराम के दूसरे चरण में हुए समझौते को नहीं मान रहा है। इस वजह से उसे फिर से सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी। दरअसल, दोनों देशों के बीच युद्ध विराम को लेकर समझौता हुआ था। लेकिन इसके बावजूद इजरायली सेना ने हमास पर हमले किए।
अमेरिकी प्रशासन ने इजरायल का किया समर्थन
AP न्यूज के हवाले से कहा गया कि, अमेरिकी प्रशासन ने इजरायल के इस कदम का समर्थन किया। इजरायल और अमेरिका का कहना है कि, संघर्ष विराम की शर्तों में शामिल न होने के कारण यह युद्ध फिर शुरू हुआ। हमास पर आरोप है कि वह नए हमलों की तैयारी कर रहा था, हालांकि इसके सबूत सार्वजनिक नहीं किए गए।
संघर्ष विराम समझौते के प्रमुख बिंदु
जनवरी में हुए इस समझौते का उद्देश्य 7 अक्टूबर 2023 के हमले में बंधक बनाए गए सभी इजरायली नागरिकों की रिहाई और युद्ध को समाप्त करना था।
पहला चरण (19 जनवरी - 1 मार्च)
युद्धविराम के पहले चरण के समझौतों के तहत हमास ने 25 इजरायली बंधकों को छोड़ा और 8 अन्य के शव लौटाए। बदले में, इजरायल ने लगभग 1,800 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया। जिनमें आजीवन कारावास भुगत रहे वरिष्ठ चरमपंथी भी शामिल थे।
इजरायली सेना पीछे हटी और लाखों विस्थापित फिलिस्तीनी अपने घरों की ओर लौटे। इजरायली हमलों में कई फिलिस्तीनी मारे गए, जिन पर सैन्य गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था, लेकिन फिर भी संघर्ष विराम लागू रहा।
ये भी पढ़ें Israel Gaza War: गाजा की स्थिति पर भारत ने जताई चिंता, रणधीर जायसवाल ने कहा सभी बंधकों को रिहा किया जाए
दूसरा चरण अब अधर में
हमास को बाकी जीवित बंधकों को रिहा करना था, बदले में अधिक फिलिस्तीनी कैदी छोड़े जाने थे।
इजरायली सेना को पूरी तरह गाजा से हटना था और दीर्घकालिक संघर्ष विराम लागू किया जाना था।
नेतन्याहू ने हमेशा इस चरण पर संदेह जताया और हमास के सैन्य और प्रशासनिक ढांचे को पूरी तरह नष्ट करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इजरायल को हमास पर शक था
दूसरे चरण के लिए हुए समझौते में इजरायल को संशय लग रहा था। AP न्यूज के हवाले से कहा गया कि, इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का मानना है कि हमास युद्ध विराम के दूसरे चरण में हुए समझौते को नहीं मान रहा है। इस वजह से ये कार्रवाई करनी पड़ी।
ये भी पढ़ें Israel Top General Resign: इजराइल के टॉप जनरल हर्जी हलेवी ने इस्तीफा क्यों दिया? खुद बताई वजह












Click it and Unblock the Notifications