Israel Fire: इज़राइल में लगी भीषण आग में किसका हाथ? गिरफ्तार शख्स से खुलेगा बड़ा राज!
Israel Fire: यरुशलम (Jerusalem)के पास फैली जंगल की भीषण आग ने इज़राइल में राष्ट्रीय आपातकाल की स्थिति पैदा कर दी है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू(Benjamin Netanyahu) ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया, तो यह आग जल्द ही यरुशलम शहर तक पहुंच सकती है।

तेज़ी से फैल रही आग और घना धुआं
वहीं जैसे-जैसे आग फैलती जा रही है, घना धुआं राजमार्गों और आस-पास के क्षेत्रों को अपनी चपेट में ले रहा है, जिससे कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है और बड़ी संख्या में इलाकों को खाली करवाया गया है। AFP न्यूज एजेंसी के अनुसार, फायर ब्रिगेड को सैन्य बलों का समर्थन मिल रहा है, लेकिन यह इज़राइल की वर्षों में देखी गई सबसे गंभीर आग में से एक मानी जा रही है।
23 लोग घायल
इज़राइल की आपातकालीन सेवा Magen David Adom के अनुसार, आग और इससे निकलने वाले धुएं से अब तक 23 लोग बीमार पड़ गए हैं। जिनमें से 13 को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इनमें दो गर्भवती महिलाएं और एक साल से कम उम्र के दो शिशु भी शामिल हैं। अधिकतर पीड़ितों को धुएं के कारण दम घुटने और जलने की वजह से अस्पताल ले जाया गया।
मुख्य हाईवे बंद
वहीं इस घटना के बाद यरुशलम और तेल अवीव को जोड़ने वाला मुख्य राजमार्ग बंद कर दिया गया है। आग की चपेट में आ चुके इलाकों से हजारों निवासियों को सुरक्षित निकाला गया है।
एक व्यक्ति गिरफ्तार
राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन गविर ने आशंका जताई है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है। पुलिस ने पूर्वी यरुशलम के एक निवासी को गिरफ्तार किया, जिसे शहर के दक्षिणी क्षेत्र में खेत में आग लगाने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। हालांकि अभी तक इस गिरफ़्तारी और मौजूदा आग के बीच कोई औपचारिक संबंध नहीं बताया गया है।
प्रधानमंत्री नेतन्याहू की चेतावनी
वहीं इस घटना पर नेतन्याहू ने कहा, 'पश्चिमी हवा की दिशा अगर ऐसी ही रही तो आग बहुत आसानी से यरुशलम के बाहरी इलाकों और यहां तक कि शहर के अंदर तक भी पहुंच सकती है।'
नेतन्याहू ने आगे कहा कि, 'हमें जितनी जल्दी हो सके, ज्यादा से ज्यादा दमकल वाहन लाने होंगे और वर्तमान आग की रेखाओं से काफी आगे तक 'फायरब्रेक्स' (रोकथाम वाली रेखाएं) बनानी होंगी। यह अब सिर्फ स्थानीय आपदा नहीं रही, बल्कि राष्ट्रीय आपातकाल बन चुकी है। हमारी प्राथमिकता इस समय यरुशलम की रक्षा करना है।'
ये भी पढ़ें Houthis Attack On Israel: कौन है हूती विद्रोही समूह? इजरायल पर किया हमला, अमेरिका का खात्मा हो का दिया नारा












Click it and Unblock the Notifications