Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mirzapur 2: कालीन भैया से लेकर गुड्डू पंडित, असल जिंदगी में कितनी संपत्ति के मालिक हैं मिर्जापुर के सितारे?

Mirzapur 2: कालीन भैया से लेकर गुड्डू पंडित, कितनी संपत्ति के मालिक हैं ये सितारे, जानिए कौन सबसे अमीर

नई दिल्ली। वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का दूसरा सीजन 'मिर्जापुर-2' 23 अक्टूबर को रिलीज हुआ है। ये सीरीज दर्शकों को काफी पसंज आ रही है। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा है। खासतौर से सीरीज में कालीन भैया, गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और तमाम जो किरदार हैं, वो भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। सीरीज में ये किरदार मिर्जापुर पर राज करने के लिए लड़ते दिख रहे हैं। पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी,रसिका दुग्गल, दिव्येंदु शर्मा ने ये रोल किए हैं। क्या आप जानते हैं कि पर्दे पर मिर्जापुर के लिए लड़ रहे ये सितारे असल जिंदगी में कितनी संपत्ति के मालिक हैं? आइए हम आपको बताते हैं-

कालीन भैया, पंकज त्रिपाठी

कालीन भैया, पंकज त्रिपाठी

मिर्जापुर में कालीन भैया का किरदार करने वाले पंकज त्रिपाठी को खूब तारीफ मिल रही है। स्त्री, गैंग्स ऑफ वासेपुर, मसान, गुडगांव जैसी फिल्में कर चुके पंकज के पास मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 30 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

अली फजल की संपत्ति

अली फजल की संपत्ति

इस सीरीज में गुड्डू पंडित के रोल में नजर आए अली फजल तकरीबन 23 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। अली बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड में भी कई बेहतरीन फिल्में कर चुके हैं। फुकरे और हैप्पी भाग जाएगी जैसी उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैं।

दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना भैया

दिव्येंदु शर्मा यानी मुन्ना भैया

मिर्जापुर सीरीज में कालीन के बेटे मुन्ना भैया का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा के पास 10 से 14 करोड़ की संपत्ति है। 37 साल के दिव्येंदु को सीरीज से खास पहचान मिली है। हालांकि वो इससे ‘प्यार का पंचनामा' और ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।

रसिका दुग्गल

रसिका दुग्गल

मिर्जापुर सीरीज में कालीन भैया की पत्नी बीना त्रिपाठी का किरदार निभाने वाली रसिका दुग्गल करीब साढ़े सात करोड़ रुपए की संपत्ति की मालिक हैं। उनका ये किरदार लगातार चर्चा में रहा है।

गोलू गुप्ता बनीं श्वेता त्रिपाठी की संपत्ति

गोलू गुप्ता बनीं श्वेता त्रिपाठी की संपत्ति

मिर्जापुर में गोलू गुप्ता बनीं श्वेता त्रिपाठी की संपत्ति करीब आठ करोड़ रुपए है। श्वेता इससे पहले फिल्म ‘मसान' से पहचान बनाई थीं। मिर्जापुर ने उनको काफी मशहूर किया है। वहीं मिर्जापुर के पहले सीजन में बब्लू का किरदार करने वाले विक्रांत मैसी 12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। बब्लू के किरदार से उनको काफी तारीफ मिली। (संपत्ति के आंकड़े मीडिया रिपोर्ट के आधार पर हैं)

ये भी पढ़ें- Mirzapur-2: जानिए कौन हैं कालीन भइया की पत्नी रसिका दुग्गल, 'विभीषण' बन मिर्जापुर का बदला इतिहास

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+