Mirzapur-2: जानिए कौन हैं कालीन भइया की पत्नी रसिका दुग्गल, 'विभीषण' बन मिर्जापुर का बदला इतिहास

नई दिल्ली: मौजूदा वक्त में फिल्मों से ज्यादा लोग वेब सीरीज को पंसद कर रहे हैं। नवंबर 2018 में Amazon Prime पर आई वेब सीरीज 'मिर्जापुर' जबरदस्त हिट हुई थी। जिसके बाद से लोग इसके सीजन 2 का इंतजार कर रहे थे, जो 23 अक्टूबर को रिलीज हुई। सीजन-1 की तरह सीजन-2 ने भी PTT प्लेटफॉर्म पर 'बवाल' मचा दिया, जिस वजह से लोग इसे भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें एक किरदार काफी पसंद किया जा रहा है और वो हैं कालीन भइया की पत्नी बीना। जिनकी वजह से वेब सीरीज में 'मुन्ना त्रिपाठी' मारे गए। आइए जानते हैं कि कौन हैं बीना का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस-

अनवर से शुरू किया करियर

अनवर से शुरू किया करियर

मिर्जापुर में कालीन भइया की पत्नी और मुन्ना त्रिपाठी की सौतेली मां बीना का किरदार रसिका दुग्गल ने निभाया है। रसिका मूल रूप से झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने 12वीं के बाद मैथ्स से बीएससी किया। इसके बाद वो एक्टर बनने का सपना लेकर पुणे आईं, यहां उन्होंने फिल्म एडं टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में एडमिशन लिया। फिर 2007 में उन्होंने फिल्म अनवर से डेब्यू किया, हालांकि इसमें उनका रोल बहुत छोटा था।

 किससे हुई शादी?

किससे हुई शादी?

अनवर के बाद रसिका का फिल्मी करियर तेजी से आगे बढ़ा। उन्होंने किस्सा, मंटो, औरंगजेब समेत कई फिल्मों में काम किया, हालांकि इसके बाद भी वो ज्यादा फेमस नहीं हुईं। फिर मिर्जापुर में उन्हें बाहुबली कालीन भइया की पत्नी का रोल मिला, जहां से उनकी किस्मत चमकी और वो काफी ज्यादा फेमस हो गईं। अब तक उन्होंने 50 से ज्यादा फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है। रसिका की शादी एक्टर मुकुल चड्ढा से हुई है। शादी के बाद भी वो लगातार फिल्मों और वेबसीरीज में काम कर रही हैं।

दिल्ली क्राइम में भी निभाया रोल

दिल्ली क्राइम में भी निभाया रोल

निर्भया गैंगरेप पर 'दिल्ली क्राइम' नाम से एक वेब सीरीज आई थी। उसमें उन्होंने महिला आईपीएस का किरदार निभाया, जो अंतिम वक्त में निर्भया के साथ रहती हैं। इसके अलावा रसिका ने 'लूटकेस' में कुणाल खेमू की पत्नी का रोल अदा किया। साथ ही 'मंटो' में वो नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की वाइफ बनी थीं। फिल्मों के अलावा रसिका सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। इन दिनों रसिका लगातार मिर्जापुर-2 के प्रमोशन में जुटी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+