चीन चालाकी से बना रहा पैंगोंग झील के पास दूसरा पुल, विदेश मंत्रालय ने कहा- निगरानी कर रहा भारत

नई दिल्ली, 19 मई: लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दोनों ही देश इस मुद्दे को बातचीत के जरिए सुलझा रहे हैं। इस बीच चीन की एक बार फिर से साजिश सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन पैंगोंग झील पर एक और विशाल पुल बना रहा है, जिस पर गुरुवार को विदेश मंत्रालय ने अपना बयान दिया।

Ministry of External Affairs

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के पार एक पुल बन रहा है, उन्हें यकीन नहीं है कि यह दूसरा पुल है या मौजूदा का विस्तार किया जा रहा है। अपने बयान में अरिंदम बागची ने कहा कि हमने इस पुल या दूसरे पुल पर रिपोर्ट देखी है... हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। बेशक हमें लगता है कि यह इलाका कब्जा कर लिया गया था। हम इस तरह के घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। इस बारे में चीनी पक्ष के साथ राजनयिक और सैन्य दोनों स्तर पर बातचीत कर रहे हैं।

हालांकि, उन्होंने इस मामले के सैन्य दृष्टिकोण से टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बागची ने कहा कि जिस क्षेत्र के बारे में बताया जा रहा है, वह सबसे अधिक कब्जे वाला है, साथ ही कहा कि इस तरह के डवलपमेंट की निगरानी भारत द्वारा की जा रही है। वहीं चीन के साथ संबंधों पर उन्होंने कहा कि दोनों देश सैन्य और कूटनीतिक रूप से जुड़े हुए हैं।

आपको बता दें कि विस्तारवादी सोच रखने वाला चीन लगातार भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। अब पैंगोंग झील पर बन रहे दूसरे पुल के पीछे चीन का भारत के खिलाफ सैन्य ताकत को जल्द लाने का मकसद है। इस पुल का इस्तेमाल कर चीन अपने हथियारबंद भारी वाहनों और टैंकों को भारत की सीमा के पास लाने में कामयाब हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+