सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो घायल, एम्स में भर्ती
नई दिल्ली। केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री औऱ जाने-माने सिंगर बाबुल सुप्रियो का दिल्ली में शुक्रवार देर शाम एक्सिडेंट हो गया उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है।
हादसा तब हुआ जब वो एयरपोर्ट अपनी बेटी को लेने जा रहे थे, बाबुल सुप्रियो खुद ही बाइक चला रहे थे कि तभी एयरपोर्ट के पास वाले फ्लाइओवर पर आगे चलने वाली तीन गाड़ियों ने कसकर ब्रेक लगाया जिससे सु्पियो हादसे का शिकार हो गये।
बताया जा रहा है कि सुप्रियो को सीने में चोट आयी है उनका सिटी स्कैन किया जा रहा है, उनकी हालत के बारे में अभी एम्स से कोई अपडेट नहीं आया है।













Click it and Unblock the Notifications