Video: जब मोदी ने मंत्री ने गाया केजरीवाल के लिए गाना
नयी दिल्ली। ऐसा नजारा बहुत कम वक्त ही देखने को मिलता है जब दो विरोधी राजनीतिक दल के नेता एक दूसरे पर छींटाकशी कसने के बजाए तारिफ में गाने गा रहे हो। ऐसी ही नजारा दिल्ली के एक कार्यक्रम में दिखा जब एनडीए सरकार के केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए गाना गाया।

मोदी सरकार के मंत्री और सांसद बाबुल सुप्रियो ने एनडीएमसी के एक कार्यक्रम में केजरीवाल के लिए गाना गाया तो दर्शक झूम उठे। कार्यक्रम में भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी भी मौजूद थी। जब केजरीवाल और सुप्रियो एक साथ मंच पर आए तो अचानक ही माहौल बदल गया। लोगों ने सुप्रियो से गाने की फरमाइश की तो उन्होंने भी मौका देखकर गाना गा दिया। उन्होंने फिल्म 'हम तुम' का एक गाना 'सांसों को सांसों में ढलने दो जरा...' गाया तो वहां मौजूद सब झूमने पड़े। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications