Milk Price Drop: क्या 22 सितंबर से अमूल-मदर डेयरी का दूध होगा सस्ता? जानें काम की डिटेल
Milk Price Drops: जीएसटी (GST) दरों में बदलाव का असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है। किचन का सामान और राशन की कीमतों में भी अब फर्क दिख सकता है। 22 सितंबर से ये नई दरें लागू होंगी। देश के करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है। बहुत से लोगों के मन में सवाल है कि क्या नई जीएसटी दरें लागू होने से अमूल और मदर डेयरी जैसे प्रमुख डेयरी ब्रांड्स के दूध की कीमतों में कटौती की जा सकती है? हाल ही में जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में यह फैसला लिया गया है।
GST काउंसिल की 56वीं बैठकमें दूध और पनीर जैसे आवश्यक उत्पादों पर लगने वाला 5% GST हटाने का निर्णय लिया गया है। जीएसटी हटाए जाने से दूध, डेयरी प्रोडक्ट और पनीर जैसी चीजों की कीमत कम हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि GST हटने के बाद दूध की कीमतों में ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

Milk Price Drop: दूध की कीमतों में आ सकती है गिरावट
अभी अमूल गोल्ड (फुल क्रीम) दूध की कीमत ₹69 है, जिसके कम होकर ₹65 तक होने की उम्मीद है। इसी तरह से मदर डेयरी टोंड दूध ₹57 से ₹54 तक सस्ता हो सकता है। कीमतों में यह कमी कम आय वर्ग और मिडिल क्लास लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। जीएसटी हटाने के बाद से प्रति लीटर दूध की कीमत में 2 से 4 रुपये तक की कमी हो सकती है। खास तौर पर खाने-पीने की चीजों की कीमतें कम होती हैं, तो महिलाओं के पर्स में हर महीने सैकड़ों रुपये की बचत हो पाएगी।
यह भी पढ़ें: GST 2.0: महिलाओं के पर्स में बचेंगे पैसे, 22 सितंबर से किचन की ये सारी चीजें हो जाएंगी सस्ती, देखें पूरी लिस्ट
Amul और Mother Dairy ने दिया है दाम घटाने का संकेत
बता दें कि जीएसटी हटाने के फैसले का स्वागत दोनों प्रमुख दुग्ध उत्पादक कंपनियां अमूल और मदर डेयरी ने किया है। दोनों कंपनियों ने कहा कि सरकार का यह फैसला सराहनीय है। हमारी कोशिश होगी कि इसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे। जीएसटी घटाने के बाद दूसरे डेयरी प्रोडक्ट जैसे कि मक्खन, दही, घी, पनीर वगैरह भी सस्ते हो सकते हैं। साबुन, तेल जैसे उत्पादों के भी दाम कम होने का अनुमान है। कुल मिलाकर 22 सितंबर से जीएसटी दरों में बदलाव का फायदा आम उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा।
यह भी पढ़ें: MP News Bhopal: भोपाल में GST 2.0 का असर, जानिए कब से घटेंगे दूध, घी और रसोई की जरूरी चीजों के दाम












Click it and Unblock the Notifications