GST 2.0: महिलाओं के पर्स में बचेंगे पैसे, 22 सितंबर से किचन की ये सारी चीजें हो जाएंगी सस्ती, देखें पूरी लिस्ट
GST 2.0: जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएंगी। इन टैक्स सुधारों को सरकार बड़ी आर्थिक उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है। सरकार और सत्ता पक्ष का दावा है कि इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और खास तौर पर महिलाओं के पर्स में ज्यादा पैसे बचेंगे। नई दरें लागू होने के बाद रोजमर्रा के इस्तेमाल के कई सामानों की कीमतों में करीब 10-15% तक कमी आ सकती है। किचन के सामान जैसे कि बिस्कुट, नमकीन, कॉफी से लेकर पनीर-दूध की दरों में भी बदलाव हो सकता है।
जीएसटी की नई दरों में खाने-पीने की कई चीजों में टैक्स दर 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया गया है। अब आम उपभोक्ताओं को उम्मीद है कि इससे भारी महंगाई से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी और महिलाओं के लिए बजट में घर चलाना संभव हो पाएगा। जानें किचन की कौन सी चीजों की कीमत कम हो सकती है:

Gst 2 0 Update: किचन का ये सारा सामान होगा सस्ता
⦁ मक्खन, पनीर, मिठाइयाँ और नमकीन स्नैक्स पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया।
⦁ चॉकलेट, बिस्कुट, कॉर्नफ्लेक्स, कॉफी, आइसक्रीम, बोतलबंद पानी, हेयर ऑयल, शैम्पू, साबुन, शेविंग क्रीम और टूथपेस्ट पर टैक्स 18% से घटाकर 5% कर दिया गया।
⦁ शुगरी ड्रिंक्स पर टैक्स 28% से बढ़ाकर 40% कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: MP News: किसानों को बड़ी राहत, जैव-कीटनाशी, दूध, पनीर व लोहे पर GST में कटौती, खेती और मकान बनाना होगा सस्ता
FMCG कंपनियों को फायदा, आम लोगों की जेब पर घट सकता है बोझ
जीएसटी दरों में बदलाव का असर एफएमसीजी कंपनियों पर पड़ेगा। हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, डाबर, ब्रिटानिया, मैरिको और नेस्ले जैसी कंपनियों को बिक्री बढ़ने का फायदा मिलेगा। दाम घटने से लोग ज्यादा खरीदारी करेंगे, जिससे कंपनियों का बिजनेस तेज़ होगा। एक्सपर्ट्स का मानना है कि जीएसटी दरें घटाने के बाद कंपनियों के उत्पाद की कीमतें भी पहले से कम होंगी और इससे आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला बोझ भी अपेक्षाकृत कम हो सकता है। त्योहारों के सीजन से पहले बाजार में फिर रौनक लौट सकती है और आर्थिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: कार खरीदने वालों के लिए बंपर बचत का मौका! GST कटौती के बाद महिंद्रा की SUV और थार ने घटाए दाम












Click it and Unblock the Notifications