55 बरस के हुए मिलिंद सोमन, गोवा बीच पर लगाई बिना कपड़ों की दौड़, लोगों के छूटे पसीने, Pics

नई दिल्ली। अपनी फिटनेस और अजीब हरकतों से हमेशा लोगों को हैरानी में डालने वाले मॉडल-अभिनेता मिलिंद सोमन ने आज अपने जन्मदिन के दिन वो काम किया है, जिसे देखकर हर कोई निशब्द हो गया है, लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि वो मिलिंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दें या फिर उनकी बोल्डनेस की तारीफ करें। दरअसल मिलिंद सोमन ने अपने जीवन के आज 55 बसंत पूरे कर लिए हैं और इस खास मौके पर उन्होंने 'न्यूड फोटोशूट' कराया है, जिसकी फोटो उन्होंने खुद Twitter पर शेयर की है, जिसने इस वक्त सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है।

मिलिंद सोमन ने कराया न्यूड फोटोशूट

मिलिंद सोमन ने कराया न्यूड फोटोशूट

मालूम हो कि अपने जीवन के खास दिन पर मिलिंद सोमन गोवा में अपनी पत्नी अंकिता के साथ क्वालिटी टाइम बीता रहे हैं, अपने बर्थडे पर उन्होंने 'न्यूड फोटोशूट' कराकर सनसनी पैदा कर दी है, गोवा के खूबसूरत बीच पर 'न्यूड दौड़' लगाती अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए मिलिंद सोमन ने लिखा है 'हैपी बर्थ डे टू मी'। आपको बता दें मिलिंद की नग्न तस्वीर को उनकी पत्नी अंकिता कोंवर (Ankita Konwar) ने क्लिक किया है, इस तस्वीर को देखकर आप मिलिंद की फिटनेस और हॉटनेस का अंदाजा बखूबी लगा सकते हैं।

मिलिंद सोमन की तस्वीर को देखने के लिए यहां क्लिक करें

मॉडल मधु सप्रे के साथ भी खिंचवाई थी नग्न तस्वीर

मॉडल मधु सप्रे के साथ भी खिंचवाई थी नग्न तस्वीर

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं हैं, जब मिलिंद सोमन ने इस तरह का कोई फोटोशूट कराया है, इससे पहले भी उन्होंने एक मशहूर ब्रांड के लिए मॉडल मधु सप्रे के साथ 'न्यूड' फोटो खिंचवाई थी, जिसके सामने आते ही काफी हंगामा मच गया था, मिलिंद और मधु दोनों की बहुत आलोचना भी हुई थी, बावजूद इसके मिलिंद की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा और उनका बोल्ड अभियान जारी रहा। वो अपने निजी कारणों की वजह से भी काफी चर्चित रहते आए हैं।

30 साल छोटी अंकिता से की है सोमन ने शादी

30 साल छोटी अंकिता से की है सोमन ने शादी

मिलिंद और मधु सप्रे काफी बरसों तक लिव-इन पार्टनर रहे लेकिन दोनों ने शादी नहीं की, इसके बाद इनके ब्रेकअप की खबर आई, साल 2006 में सोमन ने फ्रेंच एक्ट्रैस मेलीन जंपनोई के साथ शादी कर ली थी लेकिन तीन साल बाद ही दोनों अलग हो गए और इसके बाद मिलिंद की जिंदगी में एंट्री हुई अंकिता कोनवर की, जो कि उम्र में उनसे 30 साल छोटी हैं, दोनों की शादी भी काफी दिनों तक चर्चा का विषय रही है।

PM मोदी ने भी की थी मिलिंद सोमन की फिटनेस की तारीफ

PM मोदी ने भी की थी मिलिंद सोमन की फिटनेस की तारीफ

आपको बता दें कि फिटनेस आईकॉन मिलिंद सोमन एक भारतीय सुपरमॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता हैं। सोमन का जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था, इसके बाद उनका परिवार इंग्लैंड चला गया था, जहां वे सात साल की उम्र तक रहे लेकिन साल 1973 में उनका परिवार वापस भारत आ गया और मुंबई के दादर में बस गया। उन्होंने डॉ एंटोनियो दा सिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दादर, मुंबई से पढ़ाई की है और बायकुला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पूरा किया था लेकिन उन्होंने नौकरी करने के बजाय मॉडलिंग और बॉलीवुड को अपना करियर चुना। हाल ही में पीएम मोदी ने भी मिलिंद सोमन की फिटनेस की तारीफ की थी।

यह पढ़ें: : पीएम मोदी ने मिलिंद से उम्र को लेकर किया सवाल, जानिए सोमन ने क्या दिया जवाब?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+