Fit India Dialogue 2020: पीएम मोदी ने मिलिंद से उम्र को लेकर किया सवाल, जानिए सोमन ने क्या दिया जवाब?

नई दिल्ली। 'फिट इंडिया मूवमेंट' की पहली वर्षगांठ पर आज पीएम मोदी ने उन लोगों से बात की, जो देशवासियों को फिटनेस के प्रति जागरुक करने का काम करते हैं, इस Fit India Dialogue 2020 कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विरोट कोहली,मॉडल-एक्टर मिलिंद सोमन,महिला फुटबॉलर अफशां आशिक,पैरालंपियन देवेंद्र झाझरिया जैसे नामचीन लोग शामिल हुए, बता दें कि कोरोना महामारी के कारण ये कार्यक्रम वर्चुअल आयोजित किया गयी था, जिसमें केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी शामिल हुए।

पीएम मोदी ने मिलिंद से पूछा-इंटरनेट पर जो आपकी उम्र है क्या वो सही है?

पीएम मोदी ने मिलिंद से पूछा-इंटरनेट पर जो आपकी उम्र है क्या वो सही है?

अपने संवाद के दौरान पीएम मोदी हल्के और मजाकिया मूड में नजर में आए और उन्होंने मिलिंद सोमन से पूछ लिया कि 'इंटरनेट पर जो आपकी उम्र बताई जाती है, वही है या असल उम्र कुछ और है?' जिसके जवाब में मिलिंद सोमन ने मुस्कराते हुए कहा कि सर, अक्सर लोग मुझसे ये सवाल करते हैं कि क्या तुम सही में 55 के हो।

'सर मेरी मां 81 साल की उम्र में भी वॉकिंग करती हैं'

तो मैं उन्हें एक ही जवाब देता हूं कि मेरी मां 81 साल की उम्र में भी वॉकिंग करती हैं इसलिए मैं खुद को इस उम्र में फिट रखने के लिए काफी भागता हूं, इसलिए उम्र पर ध्यान देना जरूरी है। सोमन ने कहा कि मुझे जितना भी समय मिलता है मैं खुद को फिट रखने के लिए कुछ न कुछ करता हूं, मैं जिम नहीं जाता हूं। मैं किसी मशीन का इस्तेमाल नहीं करता हूं। मिलिंद सोमन ने लोगों से फिट रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा फिट इंडिया मूवमेंट से लोगों तक फिटनेस की सही जानकारी पहुंचेगी।

Recommended Video

    Fit India Dialogue 2020 :PM Narendra Modi के Virat Kohli से पूछे कई सवाल | वनइंडिया हिंदी
    मेरी मां अक्सर पूछती हैं कि बेटा हल्दी लेते हो कि नहीं: पीएम मोदी

    मेरी मां अक्सर पूछती हैं कि बेटा हल्दी लेते हो कि नहीं: पीएम मोदी

    मिलिंद सोमन ने जब अपनी मां का जिक्र किया तो पीएम मोदी ने भी कहा कि आजकल में सप्ताह में अक्सर अपनी मां से बात करने की कोशिश करता हूं और जब भी मैं बात करता हूं वह मेरे से पूछती है कि बेटा हल्दी लेते हो कि नहीं। आपको बता दें कि देश के नागरिकों को भारत को एक फिट राष्ट्र बनाने की दिशा में 'फिट इंडिया मूवमेंट' की परिकल्पना की गई थी। इसमें नागरिकों को मौज-मस्ती करने के लिए आसान और गैर-महंगे तरीके शामिल हैं, जिससे वे फिट रहें और व्यवहार में बदलाव लाएं क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग रहता है और स्वस्थ दिमाग ही देश को स्वस्थ रख सकता है।

    स्कॉटलैंड में हुआ था फिटनेस आईकॉन मिलिंद सोमन का जन्म

    स्कॉटलैंड में हुआ था फिटनेस आईकॉन मिलिंद सोमन का जन्म

    आपको बता दें कि फिटनेस आईकॉन मिलिंद सोमन एक भारतीय सुपरमॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता हैं। सोमन का जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था, इसके बाद उनका परिवार इंग्लैंड चला गया था, जहां वे सात साल की उम्र तक रहे लेकिन साल 1973 में उनका परिवार वापस भारत आ गया और मुंबई के दादर में बस गया। उन्होंने डॉ एंटोनियो दा सिल्वा हाई स्कूल और जूनियर कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दादर, मुंबई में पढ़ाई की है और बायकुला से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पूरा किया।

    'मेड इन इंडिया ' से मिली लोकप्रियता

    'मेड इन इंडिया ' से मिली लोकप्रियता

    साल 1988 उन्होंने मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा लेकिन लोकप्रियता उन्हें अलीशा चिनॉय के संगीत वीडियो 'मेड इन इंडिया '(1995) से मिली, 1990 के दशक के मध्य में मॉडल के रूप में काम करने के कुछ समय बाद, उन्होंने भारतीय विज्ञान कथा टीवी श्रृंखला 'कैप्टन व्योम' में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा, उन्होंने 'भ्रम', 'सलाम भारत' और 'भ्रेजा फ्राई', 'बाजीराव मस्तानी' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है।

    देखें Video

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+