पत्नी से मिलने के लिए पुलिस को बेवकूफ बनाकर गाड़ी ले उड़ा शख्स, कुछ ही घंटों में हुआ गिरफ्तार
तेलंगाना में एक शख्स अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए पुलिस की गाड़ी ले उड़ा। सूर्यापेत जिले में एक शख्स ने पुलिसवालों को बेवकूफ बनाकर उनकी गाड़ी ले ली और अपनी बीमार पत्नी को देखने निकल गया। शख्स को कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया। खबरों के मुताबिक शख्स मानसिक रूप से परेशान था।

हैदराबाद। तेलंगाना में एक शख्स अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए पुलिस की गाड़ी ले उड़ा। सूर्यापेत जिले में एक शख्स ने पुलिसवालों को बेवकूफ बनाकर उनकी गाड़ी ले ली और अपनी बीमार पत्नी को देखने निकल गया। शख्स को कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया। खबरों के मुताबिक शख्स मानसिक रूप से परेशान था।

इस तरह बनाया पुलिस को बेवकूफ
तेलंगाना में मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने पुलिसवालों को बेवकूफ बनाकर उनसे उनकी गाड़ी ले ली। तिरुपति लिंगाराजू नाम के इस व्यक्ति ने पुलिसवालों का ध्यान कहीं और भटकाया और फिर गाड़ी लेकर अपनी बीमार पत्नी से मिलने निकल गया। 30 वर्षीय तिरुपति ने एक मॉल के बाहर खड़े पुलिसवालों को ये कहकर बेवकूफ बनाया कि गाड़ी सर्कल इंस्पेक्टर ने वापस मंगाई है। गाड़ी का इस्तेमाल उस वक्त इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार निजी कारणों से कर रहे थे।

चार लोगों के साथ ले उड़ा गाड़ी
जब इंस्पेक्टर गाड़ी में मौजूद नहीं थे, तब तिरुपति ने गनर और ड्राइवर से कहा कि गाड़ी सर्कल इंस्पेक्टर ने वापस मंगाई है। ऐसा कहकर वो गाड़ी लेकर फरार हो गया। इसके बाद जब इंस्पेक्टर प्रवीण वापस लौटे तब उन्हें हकीकत मालूम चली। इसके बाद आस-पास के जिलों की पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की सहायता से अलर्ट किया गया। तिरुपति कुछ घंटे बाद कृष्णा जिले के चेक-पोस्ट पर पकड़ में आया जब वो गाड़ी लेकर विजयवाड़ा की तरफ बढ़ रहा था।

चोरी के तहत मामला दर्ज
गाड़ी में तिरुपति के साथ चार और लोग शामिल थे। पांचों लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने लेकर आई और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि वो सभी के साथ अपनी बीमार पत्नी को देखने जा रहा था। तिरुपति को गिरफ्तार कर लिया है और आईपीसी की धारा 379 (चोरी) के तहत केस भी दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें: बेवजह सुहाना खान के पीछे पड़े ट्रोल्स, मां गौरी संग फोटो पर करने लगे बेहूदे कमेंट
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications