बेवजह सुहाना खान के पीछे पड़े ट्रोल्स, मां गौरी संग फोटो पर करने लगे बेहूदे कमेंट
सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्सर बॉलीवुड सितारों को बेवजह ट्रोल करने लग जाते हैं। बिना किसी कारण ये लोग सितारों की तस्वीरों पर बेहूदे और नकारात्मक कमेंट करते हैं। अब इन ट्रोल्स ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना को निशाने पर ले लिया है।

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्सर बॉलीवुड सितारों को बेवजह ट्रोल करने लग जाते हैं। बिना किसी कारण ये लोग सितारों की तस्वीरों पर बेहूदे और नकारात्मक कमेंट करते हैं। अब इन ट्रोल्स ने शाहरुख खान की बेटी सुहाना को निशाने पर ले लिया है। हाल ही में गौरी खान ने अपनी और सुहाना की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं, जिसपर यूजर्स ने घटिया कमेंट किए हैं।

तस्वीरों में स्मार्ट लग रही हैं मां-बेटी
हाल ही में गौरी खान ने सुहाना के साथ एक पार्टी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सुहाना ने सिल्वर रंग की वन-शोल्डर ड्रेस पहन रखी है जिसमें वो काफी स्मार्ट लग रही हैं। वहीं उनकी मॉम गौरी ने ब्लू जींस और व्हाइट टी-शर्ट पर ऑलिव रंग की जैकेट पहनी हुई है। इन तस्वीरों में दोनों ही मां बेटी काफी स्मार्ट लग रही हैं।

सुहाना के कुपड़ों पर यूजर्स ने किया कमेंट
लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स बेहूदे कमेंट्स करने से बाज कहां आते हैं। इंस्टाग्राम यूजर्स इन तस्वीरों पर भी नेगेटिव कमेंट करने लगे। कुछ ने सुहाना खान के कपड़ों पर सवाल खड़े किए, तो कइयों का कहना था कि वो अपनी उम्र से काफी बड़ी लग रही हैं। इनके बीच ऐसे भी यूजर्स थे जिन्होंने मां-बेटी की खूब तारीफ की। कई यूजर्स को सुहाना का ये लुक खूब भाया।

इस कारण आई थीं चर्चा में
इससे पहले सुहाना तब सुर्खियों में आई थीं जब उनका नाम पापा शाहरुख की आईपीएल टीम केकेआर के एक खिलाड़ी से जुड़ा था। सुहाना की बात करें तो वो फिलहाल विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हाल ही में 22 मई को अपना जन्मदिन मनाने के लिए वो भारत आईं थीं। सुहाना बॉलीवुड में जाना चाहती हैं, लेकिन शाहरुख ने साफ कह दिया है कि उनके बच्चे पहले पढ़ाई पूरी करेंगे, फिर फिल्मों में कदम रखेंगे।
ये भी पढ़ें: पापा शाहरुख की टीम केकेआर के इस क्रिकेटर पर आया सुहाना खान का दिल
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications