सदस्यता विवाद: शरद यादव और अली अनवर की बढ़ी मुश्किलें, राज्यसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस
नई दिल्ली। जेडीयू पर कब्जे का दावा खोने के बाद पार्टी से बागी हुए शरद यादव को एक और झटका लगा है। राज्यसभा सचिवालय ने शरद यादव और अली अनवर को नोटिस जारी करके जेडीयू की ओर से दी गई उस याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें नीतीश कुमार गुट ने राज्यसभा से उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। राज्यसभा की ओर से इस मामले में एक हफ्ते के अंदर शरद यादव और अली अनवर से जवाब मांगा है।

राज्यसभा सचिवालय ने जारी किया नोटिस
बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद जेडीयू ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद पार्टी में विवाद बढ़ा। जेडीयू के बड़े नेता और पूर्व अध्यक्ष रहे शरद यादव ने इस फैसले पर विरोध जताया। इतना ही नहीं शरद यादव ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया। साथ ही साथ पटना में आयोजित आरजेडी की रैली में हिस्सा भी लिया। इसी के बाद जेडीयू की ओर से राज्यसभा में याचिका दी गई। जिसमें शरद यादव और अली अनवर को अयोग्य घोषित करने की मांग की गई। इसी मामले में अब राज्यसभा सचिवालय ने जेडीयू के दोनों बागी नेताओं को नोटिस जारी करके एक हफ्ते में जवाब मांगा है।
पूरे मामले पर अली अनवर ने कहा कि हमारा जवाब तैयार है। उन्होंने कहा कि ये नीतीश कुमार खेमे की गलती है कि उन्होंने कार्यक्रम में अचानक बदलाव किया। जुलाई में पार्टी की राष्ट्रीय काउंसिल की बैठक जो दिल्ली में थी उसे पटना में किया गया। पार्टी के संविधान का ध्यान नहीं रखा गया। इस दौरान अली अनवर ने बताया किया शरद यादव खेमे ने 17 सितंबर को पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाने का फैसला लिया है, जिसमें आगे के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा। इस बीच चुनाव आयोग ने जेडीयू की दावेदारी को लेकर अपना फैसला सुना दिया है। आयोग ने शरद यादव खेमे की जेडीयू पर दावेदारी को खारिज कर दिया है। पार्टी और पार्टी के चुनाव चिन्ह पर शरद यादव खेमे की दावेदारी की याचिका को चुनाव आयोग ने विचार के योग्य ही नहीं माना।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications