9 थाईलैंड नागरिक समेत 12 तब्लीगी जमात के सदस्यों को भेज दिया गया जेल

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने आइसोलेशन पूरा करने के बाद 9 थाईलैंड नागरिकों समेत कुल 12 तब्लीगी जमात के सदस्यों को अस्थायी रूप से शाहजहांपुर के जिला जेल में भेज दिया है। हाल ही में एक बयान में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यूपी में सामने आए 1650 मामलों में से 100 से ज्यादा केस जमात से जुड़े हैं।

jamat

दरअसल, शाहजहांपुर के जिला जेल में भेजे गए तब्लीगी जमात के 12 सदस्यों में से 2 सदस्य तमिलनाडु के हैं, जिन्हें गत 2 अप्रैल को एक मस्जिद से पकड़ा गया, जहां वो छिपे हुए थे। एक अधिकारी ने कहा कि उनके नमूने और एक स्थानीय परीक्षण के लिए भेजे गए थे।

jamat

गौरतलब है जेल भेजे गए 9 थाईलैंड नागरिकों में एक नागरिक का Covid19 टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक (शहर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें यहां लाया गया था।

jamat

बताया जाता है शाहजहांपुर जेल में भेजे गए सभी 12 तब्लीगी जमात के सदस्यों द्वारा आइसोलेशन में करीब 28 दिन पूरे होने के बाद गुरुवार को जेल भेजा गया। अधिकारी ने कहा कि विदेशियों के पासपोर्ट पहले ही जब्त कर लिए गए थे और विदेश मंत्रालय को सूचित कर दिया गया था।

jamat

उल्लेखनीय है उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने शुक्रवार को एक मीडिया से बातचीत में कहा कि तब्लीगी जमात के लोगों ने संक्रमण के मामले छिपाए गए जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में महामारी तेजी से फैला। उन्होंने बतायाकि अब तक यूपी में सामने आए 1650 मामलों में से एक हजार से ज्यादा केस जमात से जुड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+